search

चीन को किस देश के साथ जोड़ता है दोस्ती हाईवे... प्रवेश परीक्षा में पूछा गया यह सवाल

cy520520 2 hour(s) ago views 620
  

पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मेरठ से सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। जागरण



जागरण संवाददाता, मेरठ। कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल लखनऊ एवं सैनिक स्कूल गोरखपुर में कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा सत्र 2026-27 रविवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, खेल, अंग्रेजी और गणित से संबंधित कई सवाल पूछे गए। इनमें एक सवाल था कि दोस्ती हाईवे रोड चीन को किस देश के साथ जोड़ती है...। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विकल्प के रूप में पाकिस्तान, म्यांमार, नेपाल और भारत का विकल्प दिया गया था। जिसका सही नेपाल उत्तर रहा। किस देश को विश्व का चीनी का कटोरा कहा जाता है। इसका सही उत्तर क्यूबा रहा। विश्व में किस देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की संख्या सबसे अधिक है। इसका सही उत्तर चीन रहा।

सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई परीक्षा
सैनिक स्कूल की परीक्षा के लिए शहर में दो केंद्र बनाए गए थे। इनमें पहला केंद्र पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज बेगमपुल मेरठ व दूसरा आरजी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र रहा। परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक हुई। परीक्षा में कुल 200 सवाल हल करने के लिए आए थे। इनमें 50 सवाल अंग्रेजी, 50 सवाल सामान्य ज्ञान व सौ सवाल गणित एवं बुद्धिमत्ता (75 व 25) परीक्षा के आए थे। प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर दिए गए थे। इनमें से एक का चयन करना था। निगेटिव मार्किंग न होने के कारण परीक्षार्थियों ने सभी सवालों को हल किया।  

परीक्षा में कई चर्चित सवाल पूछे गए

परीक्षा में कई चर्चित सवाल पूछे गए। इनमें खेल से संबंध भी कई सवाल आए। वहीं, पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मेरठ से परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों का कहना था कि सामान्य ज्ञान अंग्रेजी और खेल से संबंधित प्रश्न आसान थे, जबकि गणित से संबंधित सवाल काफी मुश्किल थे, जिन्हें हल करने में ज्यादा समय लगा।

खेल से संबंधित यह सवाल परीक्षा में आए
मलेशिया में आयोजित 2024 की 30 वीं सुल्ताना अजलान शाह कप किस देश ने जीता। फीफा महिला विश्व कप 2023 किस देश ने जीता। भारत को अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक किस ओलंपिक खेल में मिला था। प्रकाश पादुकोण किस खेल से जुड़े हैं। शतरंज की बिसात पर कितने खाने होते हैं। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है। फ्रेंच टेनिस ओपन टूर्नामेंट किस प्रकार की सतह पर खेला जाता है।

सामान्य ज्ञान के यह सवाल पूछे गए
भारत के मुख्य न्यायाधीश कौन हैं। 1GB में कितने एमबी होते हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है। भारतीय संविधान किस वर्ष में अपनाया गया था। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की प्रथम डबल डेकर विद्युत बस सेवा किस जिले में शुरू की गई है। रेशम मार्ग किससे संबंधित है।

दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है। भारत की सबसे लंबी सिंचाई नहर कौन सी है। किस देश को विश्व का चीनी का कटोरा कहा जाता है। इसके अलावा कई अन्य सवाल भी पूछे गए।

सर्दी व कोहरे के बावजूद अच्छी रही उपस्थिति
रविवार को सुबह से ही कड़ाके की ठंड और कोहरा छाया हुआ था। इसके बावजूद परीक्षा में उपस्थिति अच्छी रही। कक्षा 6 और कक्षा 9 में मात्र 11-11 परीक्षार्थी ही अनुपस्थित रहे।पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मेरठ केंद्र पर कक्षा 6 की परीक्षा के लिए कुल 408 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 397 उपस्थित रहे। जबकि 11 अनुपस्थित रहे। वहीं, कक्षा 9 में कुल 216 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 205 उपस्थित और 11 अनुपस्थित रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139332

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com