search
 Forgot password?
 Register now
search

जम्मू-कश्मीर में बारिश के बीच शिवखोड़ी यात्रा बंद, 8 अक्टूबर से यात्रा कर पाएंगे श्रद्धालु, जान लें मौसम का हाल

deltin33 2025-10-7 02:06:32 views 1256
  शिवखोड़ी यात्रा प्रबंधक ने यात्रियों से मौसम अनुकूल होने तक धैर्य रखने की अपील की है।





संवाद सहयोगी, जागरण, पौनी। जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी में सोमवार सुबह हुई झमाझम वर्षा ने मौसम में ठंडक घोल दी। सुबह से ही बादलों ने आसमान को ढके रखा और बीच-बीच में हुई बारिश से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। तापमान में गिरावट आने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश सरकार द्वारा 5 से 7 अक्टूबर तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते शिवखोड़ी यात्रा प्रशासन द्वारा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। श्रद्धालु अब 8 अक्टूबर से पुनः यात्रा कर सकेंगे। यात्रा बंद रहने से स्थानीय व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा है, क्योंकि शिवखोड़ी में आने वाले यात्रियों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई।



यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले रेल यात्रियों को बड़ा झटका, जम्मू माधोपुर रेल सेक्शन में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें आंशिक रूप से रद
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रख लिया फैसला

शिवखोड़ी यात्रा प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्रा रोकने का निर्णय लिया है। मौसम में सुधार होते ही यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम के अनुकूल होने तक धैर्य रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।


लगातार बारिश से ठंड बढ़ी, जनजीवन प्रभावित

लगातार हो रही वर्षा से पौनी व आसपास के इलाकों में भी जनजीवन प्रभावित रहा। लोग आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकलते दिखे। वहीं, किसानों के चेहरों पर राहत की झलक नजर आई, क्योंकि बारिश से खेतों में नमी बढ़ने की उम्मीद है, इसके बाद किसान अपने खेतों में फसलों और सब्जियों की पैदावार लगाएंगे।

यह भी पढ़ें- सोनमर्ग रोड पर रात का सफर यात्रियों के लिए बना बड़ा खतरा, जोजी-ला सुरंग निर्माण में लगी हाई-मास्ट लाइट खराब


पहले भी मौसम के कारण प्रभावित रही यात्रा

इससे पहले शिवखोड़ी यात्रा 27 अगस्त को भारी वर्षा और सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दी गई थी। इस दौरान कटड़ा से माता वैष्णो देवी की यात्रा भी प्रभावित रही थी। मौसम में सुधार होने के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए 14 सितंबर से दोनों यात्राओं को फिर से बहाल करने का निर्णय लिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467497

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com