search

बिहार में आचार संहिता लागू होते ही बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू, उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई

deltin33 2025-10-7 02:06:43 views 1256
  बगहा रोड पर हटाया जा रहा बैनर-पोस्टर। (जागरण)





संवाद सूत्र, बगहा। आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। नेताओं द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए प्रचार बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई तेजी से शुरू कर दी गई है।

सोमवार को बगहा रोड क्षेत्र में बगहा दो प्रखंड प्रशासन ने सघन अभियान चलाया और बड़ी संख्या में प्रचार सामग्री को हटाया।

इस अभियान का नेतृत्व बगहा दो के बीडीओ बिडू कुमार राम ने किया। उनके साथ प्रखंड कर्मियों के अलावा नगर परिषद के कर्मचारी भी शामिल थे।



टीम ने रोड बाजार, मुख्य सड़क और सरकारी परिसरों के आसपास लगे राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर और झंडों को हटाया।

बीडीओ ने बताया कि यह कार्रवाई चुनाव आयोग के निर्देशानुसार की जा रही है। किसी भी सरकारी भवन, सार्वजनिक स्थल या निजी संपत्ति पर बिना अनुमति लगाई गई प्रचार सामग्री आचार संहिता का उल्लंघन है, जिसे हटाना अनिवार्य है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति या दल इन नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



इस त्वरित और प्रभावी अभियान से यह संदेश गया है कि प्रशासन निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131