search

Mahindra XUV 7XO में मिलेगा एक और धमाकेदार फीचर, टीजर में हो गया खुलासा

deltin33 2025-12-29 18:36:00 views 1224
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 7XO को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले निर्माता की ओर से इसके एक और फीचर की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। अब इस एसयूवी के किस फीचर की जानकारी को निर्माता की ओर से सार्वजनिक किया गया है। हम आपको बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Mahindra XUV 7XO का जारी हुआ टीजर

महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 7XO को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी के नए फीचर्स की जानकारी दी जा रही है। हाल में ही इसका सोशल मीडिया पर नया टीजर जारी किया गया है। जिसमें एसयूवी के एक और बेहतरीन फीचर की जानकारी दी गई है।
क्‍या मिली जानकारी

निर्माता की ओर से जारी किए गए नए टीजर में इसके ऑडियो सिस्‍टम से जुड़े फीचर की जानकारी दी गई है। इस एसयूवी में Harman Cardon के ऑडियो सिस्‍टम का उपयोग किया जाएगा। जिसके साथ Dolby Atmos जैसे फीचर को भी ऑफर किया जाएगा।
पहले मिली इन फीचर्स की जानकारी

इससे पहले भी महिंद्रा की ओर से एसयूवी के कई टीजर जारी किए गए हैं, जिनमें कई और फीचर्स की जानकारी भी मिल चुकी है। इस एसयूवी में निर्माता की ओर से अब तक जिन फीचर्स की जानकारी दी गई है उनमें 540 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, लेन डिपार्चर सिस्‍टम,सनरूफ, रियर सीट पर स्‍क्रीन, एड्रेनॉक्‍स के साथ ही फ्रंट में ट्रिपल स्‍क्रीन जैसे फीचर के मिलने की पुष्टि हो चुकी है।
प्री बुकिंग भी जारी

महिंद्रा की जल्‍द लॉन्‍च होने वाली एसयूवी Mahindra XUV 7XO के लॉन्‍च से पहले इसकी प्री बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 21 हजार रुपये देकर ऑनलाइन और डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से Mahindra XUV 7XO में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन के विकल्‍प दिए जा सकते हैं। इसमें दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्‍प दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें छह स्‍पीड मैनुअल और छह स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिल सकते हैं।
कब होगी लॉन्‍च

महिंद्रा से मिली जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर पांच जनवरी 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा।
  View this post on Instagram

A post shared by Mahindra XUV 7XO (@mahindra.xuv7xo)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470435