search

इटली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 4 भारतियों की मौत

deltin33 2025-10-7 02:27:29 views 1273
  दक्षिणी इटली के मटेरा में सड़क हादसा





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिणी इटली के मटेरा शहर में शनिवार को सड़क दुर्घटना में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। रोम स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी है। पीडि़त सात सीटों वाली कार में छह अन्य लोगों के साथ सवार थे। इस कार की ट्रक से टक्कर हो गई। पीडि़तों की पहचान मनोज, सुरजीत, हरविंदर, और जसकरन के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय दूतावास ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कहा, \“\“भारतीय दूतावास दक्षिणी इटली के मटेरा में सड़क दुर्घटना में चार भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करता है। हम स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।


घायलों को मटेरा के अस्पताल में किया गया रेफर

दूतावास संबंधित परिवारों को हर संभव कांसुलर सहायता प्रदान करेगा।\“\“ पांच घायलों को मटेरा के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि छठे और सबसे गंभीर घायल को पोटेंजा के सैन कार्लो अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। ट्रक चालक सुरक्षित है। मटेरा लोक अभियोजक कार्यालय दुर्घटना की जांच कर रहा है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131