search

नए साल में भारतीय रेलवे की घटेगी रफ्तार! वंदे भारत, दूरंतो और तेजस राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी होंगी लेट

cy520520 Yesterday 12:27 views 922
  

एक जनवरी से बदल जाएगा ट्रेनों का समय। (प्रतीकात्मक फोटो)  



तापस बनर्जी, जागरण, धनबाद। नया साल 2026 शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ एक जनवरी से रेलवे का नया टाइम टेबल लागू होगा। नए टाइम टेबल में धनबाद आनेवाली ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान के समय में अधिक फेरबदल नहीं होंगे। हावड़ा-मुंबई मेल चार मिनट और हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस पांच मिनट विलंब से आएंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद रेल मंडल के दूसरे स्टेशन पर भी ज्यादातर ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय बदल जाएंगे। वंदे भारत, तेजस राजधानी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी दो से पांच मिनट तक लेट से पहुंचेंगी। धनबाद से कतरास, गोमो समेत अन्य स्टेशन तक पहुंचने में पहले से थोड़ा अधिक समय लगेगा।  
रांची इंटरसिटी तीन तो अलेप्पी लेगी छह मिनट ज्यादा

धनबाद से कतरास पहुंचने में रांची इंटरसिटी तीन मिनट तो अलेप्पी एक्सप्रेस छह मिनट अधिक समय लेगी। धनबाद-रांची इंटरसिटी 5:40 पर खुल कर 6:06 पर पहुंच कर 6:08 पर रवाना होने के बजाय 6:09 पर पहुंच कर 6:11 पर खुलेगी। धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस दिन में 11:35 पर खुल कर 11:58-12:00 के बदले दोपहर 12:04 पर पहुंच कर 12:06 पर खुलेगी।  
टनकुप्पा तक बदल जाएगा सासाराम इंटरसिटी का समय

धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का समय गोमो से टनकुप्पा तक बदल जाएगा। धनबाद से गोमो 29 मिनट के बदले 31 मिनट लगेंगे। सुबह 5:59-6:01 के बदले सुबह 6:01 पर पहुंच कर 6:03 पर खुलेगी।

टनकुप्पा तक के सभी स्टेशन पर दो-दो मिनट देर से पहुंचेगी। वापसी में टनकुप्पा से गोमो तक दो से 13 मिनट तक का फेरबदल होगा। गोमो रात 8:59-9:01 के बदले रात 8:57 पर पहुंच कर 9:12 पर खुलेगी। धनबाद से प्रस्थान व आगमन के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।  
गंगा-दामोदर व गंगा-सतलज कोडरमा तक नए समय पर

धनबाद पटना गंगा-दामोदर व धनबाद फिरोजपुर कैंट गंगा-सतलज एक्सप्रेस तेतुलमारी से कोडरमा तक नए समय पर पहुंचेंगी। तेतुलमारी, पारसनाथ, हजारीबाग रोड व कोडरमा स्टेशन पर दो-दो मिनट देर से पहुंचाएंगी।

वापसी में भी कोडरमा से तेतुलमारी तक आगमन व प्रस्थान का समय बदल जाएगा। धनबाद से प्रस्थान व आगमन का समय पूर्ववत रहेगा।
धनबाद व गोमो में कुछ प्रमुख ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव
धनबाद स्टेशन

12321 हावड़ा–मुंबई मेल


  • वर्तमान समय: सुबह 3:40 – 3:45

  • नया समय: सुबह 3:44 – 3:49


13009 हावड़ा–योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस


  • वर्तमान समय: रात 1:20 – 1:25

  • नया समय: रात 1:25 – 1:30


13010 योग नगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस


  • वर्तमान समय: रात 1:03 – 1:08

  • नया समय: रात 1:06 – 1:11

गोमो स्टेशन

12321 हावड़ा–मुंबई मेल


  • वर्तमान समय: सुबह 4:09 – 4:14

  • नया समय: सुबह 4:13 – 4:18


13009 हावड़ा–योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस


  • वर्तमान समय: रात 1:52 – 1:57

  • नया समय: रात 1:54 – 1:59


13010 योग नगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस


  • वर्तमान समय: रात 11:52 – 11:57

  • नया समय: रात 11:44 – 11:49


12816 आनंद विहार–पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस


  • वर्तमान समय: रात 12:25 – 12:30

  • नया समय: रात 12:30 – 12:35


12820 आनंद विहार–भुवनेश्वर ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस


  • वर्तमान समय: रात 12:25 – 12:30

  • नया समय: रात 12:30 – 12:35


15022 गोरखपुर–शालीमार एक्सप्रेस


  • वर्तमान समय: रात 1:05 – 1:10

  • नया समय: रात 1:10 – 1:15


18639 आरा–रांची एक्सप्रेस


  • वर्तमान समय: शाम 4:17 – 4:22

  • नया समय: शाम 4:22 – 4:27


20893 टाटा–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस


  • वर्तमान समय: सुबह 8:53 – 8:55

  • नया समय: सुबह 8:55 – 8:57


22812 नई दिल्ली–भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस


  • वर्तमान समय: सुबह 6:50 – 6:55

  • नया समय: सुबह 6:55 – 7:00


22858 आनंद विहार–सांतरागाछी एक्सप्रेस


  • वर्तमान समय: सुबह 8:00 – 8:05

  • नया समय: सुबह 8:05 – 8:10


बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली ऐतिहासिक \“पाटलिपुत्र एक्सप्रेस\“ (18621) के समय में 2025 में 1 घंटा और 2026 में 40 मिनट की और कटौती (स्लो डाउन) बेहद निराशाजनक है। इस लेजेंडरी ट्रेन के गौरव को बचाएं।
मांग: नई समय सारणी रद्द हो!@AshwiniVaishnaw @RailMinIndia @drmdnr @ECRlyHJP @drmrnc pic.twitter.com/SFuYLHezW8— The Purnea Index (@PurneaIndex) December 31, 2025
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
141019

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com