search

राजगीर-हरिद्वार के बीच त्योहारी सीजन में 10 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ल‍िया गया फैसला

deltin33 2025-10-7 07:06:26 views 1088
  राजगीर-हरिद्वार के बीच त्योहारी सीजन में दस अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन।- सांकेत‍िक तस्‍वीर





जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। त्योहारों के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा के लिए राजगीर से हरिद्वार तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन संख्या 03223 राजगीर से हरिद्वार के लिए 10 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक चलेगी। जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 03224 हरिद्वार से राजगीर के लिए 11 अक्टूबर 2025 से 27 दिसंबर तक संचालित होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्य रूप से प्रयागराज, जौनपुर, अयोध्या, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और अंत में हरिद्वार में ट्रेन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03223 राजगीर से सुबह 7:15 बजे प्रस्थान करेगी और मुरादाबाद मंडल में सात बजे अयोध्या, 8:50 बजे जौनपुर, 10:35 बजे शाहजहांपुर, 2:06 बजे बरेली, 3:38 बजे मुरादाबाद, 5:15 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी तथा नौ बजे हरिद्वार पहुंचेगी।



इसी प्रकार ट्रेन संख्या 03224 हरिद्वार से सुबह 7:20 बजे प्रस्थान कर उपरोक्त सभी स्टेशनों पर ठहराव करती हुई राजगीर पहुंचेगी। त्योहारों के समय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस विशेष गाड़ी के संचालन से उत्तर बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी के कार्यालय को 4 द‍िन में करवा ल‍िया जाएगा खाली! प्रशासन ने दी मोहलत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131