search

नए साल की रात हजारीबाग में तलवार से काटकर युवक की हत्या, पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया

Chikheang 2026-1-2 10:27:17 views 750
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सहयोगी, हजारीबाग। शहर के इंद्रपुरी चौक पर बुधवार देर रात एक युवक की तलवार से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मडई खुर्द निवासी 30 वर्षीय सूरज कुमार राणा के रूप में हुई है। वह पेशे से टाइल्स-मार्बल मिस्त्री था। घटना 1 जनवरी की रात करीब 10 से 12 बजे की बताई जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:00 बजे इंद्रपुरी चौक पर सूरज की कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी। बहस बढ़ने के बाद आरोपित युवकों ने उसे जबरन खींचकर रेडक्रॉस भवन के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपित सूरज को उठाकर लाल कोठी चौक की ओर ले गए, जहां उस पर तलवार से हमला किया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सूरज को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां रात 12  बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के पहुंचने से पहले घटना को दिया अंजाम

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ठंड के कारण इंद्रपुरी चौक पर लोगों की संख्या कम थी, लेकिन हो-हल्ला काफी देर तक सुनाई देता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब आरोपित युवक सूरज को खींचकर ले जा रहे थे, तभी आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित अपने मंसूबे में कामयाब हो गए।

पुलिस ने इस मामले में कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि सूरज की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162874