search

पूर्णिया और दिल्ली के बीच फ्लाइट हुई रद, यात्रियों ने किया जमकर हंगामा; हास्य कलाकार हर्ष गुजराल भी फंसे

Chikheang 2026-1-3 01:27:10 views 1179
  

फ्लाइट के अंदर यात्रियों ने किया हंगामा। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पूर्णिया। शुक्रवार को दिल्ली से पूर्णिया आने व फिर पूर्णिया से दिल्ली जाने वाले विमान रद रहे और तो और यात्रियों को घंटों इंतजार बाद जब फ्लाइट रद होने की सूचना दी गई तो उनका आक्रोश चरम पर पहुंच गया।

दिल्ली से पूर्णिया में आने वाले यात्री विमान में बैठे रहे व फिर लगातार उड़ान में विलंब व फिर इसके रद होने की सूचना दिए जाने पर यात्रियों के हंगामे का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से पूर्णिया के लिए 10.45 में फ्लाइट चलने वाली थी। यात्रियों को विमान में बिठा भी दिया गया था। यात्रियों ने जब स्थान ग्रहण कर लिया तब पूर्णिया में मौसम खराब रहने की सूचना यात्रियों को दी गई और कुछ विलंब से उड़ान भरने की बात कही गई।

यात्रियों ने बताया कि जब शाम चार बजने लगे तो उन लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा। ऐसे में उन लोगों ने सही स्थिति बताने का दबाब बनाना शुरु किया। ऐसे में पायलट उपलब्ध नहीं रहने की सूचना दी गई।

कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह इंडिगो कंपनी की मनमानी है। यात्रियों के समय व जरुरत की कोई फिक्र कंपनी को नहीं है। इधर पूर्णिया एयरपोर्ट पर भी दिल्ली जाने वाली यात्री घंटों इंतजार में बैठे रहे। उन्हें दिल्ली से फ्लाइट आते ही यहां से उड़ान भरने की आरंभिक सूचना दी गई, लेकिन बाद में फ्लाइट रद होने की सूचना दी गई।

कई यात्रियों ने बताया कि जिस तरह अचानक फ्लाइट अनुकूल मौसम रहने के बाद रद कर दी गई, यह सिर्फ व सिर्फ कंपनी की अव्यवस्था व मनमानी है।
हास्य कलाकार हर्ष गुजराल भी फंसे, कार्यक्रम रद

पूर्णिया व दिल्ली के बीच फ्लाइट अचानक रद होने से हास्य कलाकार हर्ष गुजराल भी इसमें फंस गए। वे दिल्ली से पूर्णिया आने वाले थे और शहर के आर्ट गैलरी में शुक्रवार की शाम उनका कार्यक्रम होना था।

जानकारी के अनुसार आयोजकों ने इसके लिए सारा इंतजाम कर लिया था और टिकट की बुकिंग भी हो चुकी थी। ऐन मौके पर कार्यक्रम रद होने की सूचना दी गई और इससे आयोजकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163481