search

जुगसलाई नगर परिषद में 44 साल बाद चुनाव: 22 में से 11 वार्ड आरक्षित, महिलाओं के लिए 9 सीटें

LHC0088 2026-1-3 06:27:21 views 1091
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही है। जहां तक जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव की बात करें तो यहां 44 साल के बाद अब चुनाव होगा।

पूर्व में जहां जुगसलाई को नगरपालिका के तौर पर जाना जाता था, बाद में यह जुगसलाई नगर परिषद हो चुका है। जुगसलाई नगर परिषद में चुनाव को लेकर जारी अधिसूचना के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आरक्षण की सूची जारी कर दी है।

जुगसलाई नगर परिषद के तहत कुल 22 वार्ड में से 11 वार्ड को आरक्षित घोषित किया गया है। इसके तहत वार्ड नंबर 1, 5, 6, 7, 9, 10, 11 अति पिछड़ा वर्ग 1 के लिए आरक्षित है। वहीं वार्ड संख्या 13, 14, 18 को पिछड़ा वर्ग 2 के लिए आरक्षित किया गया है।

वार्ड संख्या 2, 3, 4, 8, 12, 15, 17, 19, 20, 21, 22 को अनारक्षित सीट घोषित किया गया है। इसमें से महिलाओं के लिए 9 सीट आरक्षित है। जिसमें वार्ड संख्या 6, 9, 10, 13, 15, 19, 20, 21 और 22 महिला आरक्षित सीट होगी।

यानी वार्ड संख्या 6 और 10 में अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 की महिला ही चुनाव लड़ सकेंगी। वहीं वार्ड संख्या 13 में पिछड़ा वर्ग 2 की महिला ही चुनाव लड़ सकती हैं। इसके अलावा वार्ड संख्या 15, 19, 20, 21 और 22 में सामान्य वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ेंगी।

यह भी पढ़ें- झारखंड में अफसरशाही हावी, भ्रष्टाचार बढ़ा; MP प्रदीप वर्मा बोले- बीजेपी से डरकर सरकार नहीं करा रही नगर निकाय चुनाव

यह भी पढ़ें- सरायकेला में सीएम की सुरक्षा ड्यूटी से लौट रहे जवानों की बस को डंपर ने मारी टक्कर, 30-35 घायल; 15-20 को गंभीर चोटें

यह भी पढ़ें- पलामू में प्रिंस खान का शूटर शाहरुख अली गिरफ्तार, सोना कारोबारी पर फायरिंग की साजिश नाकाम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161492