search

गाजियाबाद में महिला से प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर 58 लाख की ठगी, जीडीए कर्मचारी समेत तीन पर केस

Chikheang 2026-1-4 12:57:20 views 833
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। घूकना निवासी महिला को प्रापर्टी खरीदने का झांसा देकर 58 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर जीडीए कर्मचारी, उसकी पत्नी समेत एक अन्य आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पीड़ित महिला शांता रानी का कहना है कि उनके पति की वर्ष 2020 में मृत्यु हो गई थी। पति के देहांत के बाद उनके परिचित जीडीए कर्मचारी महिपाल ने उन्हें भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रापर्टी में निवेश की सलाह दी।महिला से आरोपित ने वर्ष 2021 में मोरटी में ढाई बीघे ज़मीन उनके नाम लेने के लिए 58 लाख रुपए ले लिए।

महिला को बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है। पीड़िता की शिकायत पर महिपाल सिंह, उनकी पत्नी प्रिया और दौलतपुरा निवासी सुभाष के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज किया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167237