search

सुलतानपुर में सामान्य से नीचे लुढ़का पारा, धूप रही बेअसर; ठंड से कांपे लोग

Chikheang 2026-1-7 21:56:43 views 1243
  



संवाद सूत्र, सुलतानपुर। बीते तीन दिनों से ठंड अपने चरम पर है। बुधवार को पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 6.5 से नीचे लुढ़कर पांच पर पहुंच गया, वहीं अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे दिन भर लोग ठंड से कांपते रहे, हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकली वह बेअसर रही। बर्फीली हवाओं के चलते ठंड से कांपते रहे।

बुधवार की सुबह आसमान में धुंध का डेरा रहा। ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर एक बजे आसपास आसमान में सूरज के दर्शन तो हुए लेकिन कुछ ही देर के लिए। बर्फीली हवाओं ने लोगों को खूब कंपाया। शाम होते ही नगर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जो लोग घरों से निकले भी वह सिर से लेकर पैर तक ऊनी कपड़ों से ढके हुए थे। जगह-जगह लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए।

केवल नाम का रैन बसेरा

हलियापुर : बल्दीराय तहसील मुख्यालय स्थित ब्लाक परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी के आवास को रैन बसेरा घोषित कर दिया गया है, लेकिन हकीकत में यह रैन बसेरा सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। रैन बसेरा में ताला लटका रहता है। इससे जरूरतमंदों के लिए इसका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा। रैन बसेरा तक पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग पर कहीं भी कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाया गया है। इस संबंध में तहसीलदार अरविंद तिवारी ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ताला बंद है तो खाेलवाया जाएगा।

नहीं जल रहे अलाव


वलीपुर : तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप निबंधक कार्यालय, तहसील परिसर ब्लाक परिसर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों व कस्बों में अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। स्थिति यह है कि तहसील परिसर में अधिवक्ताओं को स्वयं पन्नी व अन्य सामग्री एकत्र कर अलाव जलाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167773