search

Indian Railway News: कोहरे के आगे वंदे भारत का भी निकला दम, डेढ़ दर्जन ट्रेनों की थमी रफ्तार; यात्री होते रहे परेशान

LHC0088 2026-1-7 21:56:44 views 1026
  

Indian Railway News: वंदे भारत।  



जासं, आगरा। कोहरे के चलते ट्रेनों की टाइमिंग में सुधार नहीं आ रहा है। बुधवार को भोपाल वंदे भारत सहित डेढ़ दर्जन ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। सबसे अधिक उत्कल एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से आगरा कैंट पहुंची। बाकी ट्रेनें एक से साढ़े पांच घंटे तक लेट रहीं। रेलवे हेल्प लाइन में 2213 शिकायतें पहुंचीं। सबसे अधिक ट्रेनों के रुक-रुक कर चलने को लेकर रहीं।  

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से 23 हजार, आगरा फोर्ट से साढ़े 20 हजार यात्रियों ने सफर किया। दोनों ही रेलवे स्टेशनों में पांच से छह बार ऐसा हुआ कि अप और डाउन ट्रैक पर एक के बाद एक कई ट्रेनें आ गईं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि स्टेशनों पर ट्रेनों से संबंधित घोषणाएं लगातार होती रहीं।

ट्रेनों के देरी से चलने को लेकर कई यात्रियों ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित किए। कोहरे के कारण महाकौशल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, मुंबई राजधानी डेढ़ घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, मालवा एक्सप्रेस एक घंटा, कर्नाटक एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल रहीं। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जो भी ट्रेनें लेट चल रही हैं। उन सभी की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर नियमित अंतराल में दी जा रही है।



एक घंटे की देरी से रवाना हुई अहमदाबाद फ्लाइट

कोहरे के कारण बुधवार दोनों फ्लाइट लेट रहीं। अहमदाबाद फ्लाइट 43 मिनट की देरी से खेरिया एयरपोर्ट पहुंची। यह एक घंटे की देरी से रवाना हो सकी। बेंगलुरु फ्लाइट 20 मिनट की देरी से पहुंची और 38 मिनट की देरी से रवाना हुई। अहमदाबाद फ्लाइट के यात्रियों ने विरोध भी जताया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165520