search

एसआईआर के बाद तेज होंगी पंचायत चुनाव की तैयारियां, पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने सीएम योगी से की मुलाकात

LHC0088 2026-1-8 20:26:43 views 439
  



राज्य ब्युूरो, लखनऊ। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विभाग में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती तथा नए पदों के सृजन पर चर्चा की। इस मुलाकात के बाद मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव अपने समय पर होंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के बाद चुनाव की तैयारियां तेज की जाएंगी।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात में विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार और निदेशक अमित कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री से विभाग में डीपीआरओ और एडीपीआरओ के रिक्त पदों पर भर्ती व कासगंज में डीपीआरओ के एक पद के सृजन पर चर्चा हुई।विभागीय कार्यों में तेजी लाने के लिए रिक्त पदों पर भर्तियां जल्द की जाएंगी।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बाबत कहा कि चुनाव अपने समय पर ही होंगे, लेकिन अभी पूरा ध्यान एसआइआर पर है। एसआइआर की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनाव की तैयारियों में तेजी आएगी।
पंचायतों के सशक्त होने पर ही होगा राज्य का समग्र विकास: सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज विभाग के पहले मासिक न्यूज लेटर ‘पंचायतों की प्रगति गाथा’ का लोकार्पण किया। न्यूज लेटर अब हर महीने प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई हैं और इनके सशक्तीकरण से ही प्रदेश का समग्र विकास संभव है। मासिक न्यूज लेटर ग्राम पंचायतों में हो रहे सकारात्मक बदलावों, नवाचारों और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा।

इसके जरिए गांवों की सफल विकास कहानियां एक मंच पर सामने आएंगी और अन्य पंचायतों को भी प्रेरणा मिलेगी। मंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित विभाग के वार्षिक कैलेंडर ‘नारी शक्ति की नई उड़ान, गांव बदल रही महिला प्रधान’ मुख्यमंत्री को भेंट किया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में ग्रीन मोबिलिटी को मिलेगी नई रफ्तार, अशोक लेलैंड की EV फैक्टरी से बनेंगे निवेश और रोजगार के नए मौके
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165781