search

यूपी के परिषदीय स्कूलों में परीक्षा की तारीख घोषित, इसी महीने शुरू होंगे पेपर

LHC0088 2026-1-8 20:56:33 views 1251
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की द्वितीय सत्रीय परीक्षा 24 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी। बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा का आयाेजन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। प्रश्नपत्रों का निर्माण प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा कराया जाएगा।

प्रश्नपत्र कक्षावार मासिक पाठ्यक्रम विभाजन के आधार पर तैयार होंगे और इनमें दिसंबर 2025 तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधित कक्षा अध्यापक या विषय अध्यापक द्वारा किया जाएगा।

सत्रीय परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़े सभी अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा आयोजन पर होने वाला आवश्यक खर्च विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट ग्रांट से होगा। परीक्षा के बाद अभिभावकों से बच्चों की शैक्षिक प्रगति साझा की जाएगी। कमजोर बच्चों को चिन्हित कर दोबारा तैयारी कराई जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233