जेईई मेन 2026
जागरण संवाददाता, पटना। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन पहले सत्र के परीक्षा शहर की सूची गुरुवार को जारी कर दी। इसमें अभ्यर्थी को किस शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित हुआ है, इसकी सूचना दी है। परीक्षार्थी वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर सूची डाउनलोड कर सकते हैं। पहले चरण की परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक होगी।
एनडीए ने स्पष्ट किया है कि यह प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र परीक्षा से दो से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। जेईई मेन पेपर 1 (बीइ/बीटेक) 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। पेपर टू ए (बीआर्क), पेपर टू बी (बी प्लानिंग) और पेपर टू ए और टू बी (बीआर्क और बी प्लानिंग दोनों) 29 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे।
पेपर टू एक ही पाली में
पेपर 1 की पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित की जाएगी। पेपर टू एक ही पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। |