search

कानपुर में 29 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

cy520520 2026-1-9 23:56:55 views 1015
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। किदवईनगर पुलिस ने गांजा तस्करी में महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास 21 किलो 300 ग्राम गांजा और पांच लाख 43 हजार 700 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कंजड़नपुरवा से गांजा तस्करी किए जाने की सूचना पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को सूचना पर पुलिस को कंजड़नपुरवा निवासी दीपा और दीपू के यहां से गांजा की बड़ी खेप तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी।

इस पर पुलिस ने छापेमारी की तो मौके से दीपा के पास से 12 किलो 300 ग्राम गांजा और दीपू के पास से नौ किलो गांजा बरामद किया गया।

इसके अलावा दोनों के पास पांच लाख 43 हजार 700 रुपये नकद बरामद हुए। इस पर दोनों को गिरफ्तार गांजा और नकदी को जब्त कर लिया गया है। शनिवार को आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162715