search

कई प्रेम संबंधों का खौफनाक अंजाम है प्रियंका हत्याकांड; पढ़िए पति-पत्नी और वो की कहानी

LHC0088 2026-1-10 13:56:59 views 853
  



जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में सामने आया प्रियंका देवी हत्याकांड अब केवल घरेलू विवाद नहीं, बल्कि कई प्रेम संबंधों, धोखे और सुनियोजित हत्या की खौफनाक कहानी बनकर उभरा है।

इस मामले में पति, उसकी प्रेमिका, करीबी रिश्तेदार तथा पेशेवर अपराधियों की भूमिका सामने आ रही है। पुलिसिया जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, साजिश की परतें खुलती जा रही हैं।

2 जनवरी को नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा के डरौना गांव से दफनाया गया शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान प्रियंका देवी के रूप में हुई। जांच में खुलासा हुआ कि प्रियंका की हत्या उसके पति रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका ने मिलकर कराई थी।हत्या के बाद शव को जमीन में दफन कर जेसीबी से मिट्टी भरवा दी गई, ताकि किसी को भनक न लगे।
हत्या के लिए दी गई थी सुपारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रियंका की हत्या के लिए दो अपराधियों को सुपारी दी गई थी। पति, प्रेमिका, रिश्तेदार और अपराधियों ने मिलकर योजनाबद्ध  तरीके से घटना को अंजाम दिया। शव को दफनाने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए जमीन को समतल कर दिया गया।
पुलिस रिमांड में खुल रहे कई राज

घटना के बाद रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने पहले रंजीत मेहता को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आईं।

  

प्रियंका देवी जिसकी हत्या कर शव को दफना दिया गया था।

शुक्रवार को पुलिस को रंजीत मेहता का दो दिनों का अतिरिक्त रिमांड मिला है, जबकि उसकी प्रेमिका को भी रिमांड पर लेने की अनुमति मिल गई है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
एक साथ चल रही थी कई प्रेम कहानियां

बिश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे एक नहीं, बल्कि कई प्रेम संबंध जुड़े हुए थे। सभी प्रेम कहानियों की कड़ियां आपस में जुड़ी हुई हैं। यही वजह है कि हत्या की साजिश इतनी जटिल और सुनियोजित तरीके से रची गई।
करीबी रिश्तेदार भी निकला साजिशकर्ता

पुलिस के अनुसार, प्रियंका देवी की हत्या में रंजीत मेहता का एक करीबी रिश्तेदार भी शामिल है। हैरानी की बात है कि उस रिश्तेदार का भी संबंध रंजीत मेहता की प्रेमिका से बताया जा रहा है। पुलिस इस एंगल से भी गहन जांच कर रही है।
प्रेमिका ने खुदवाया था गड्ढा

प्रियंका की शादी वर्ष 2019 में बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के भूखला गांव निवासी रंजीत मेहता से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। 26 दिसंबर 2025 को प्रियंका अचानक लापता हो गई। इसके बाद मायके वालों ने बिश्रामपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि शव को दफना दिया गया है।

जांच के बाद जिस गड्ढे से शव बरामद हुआ, उसे 22 दिसंबर को रंजीत मेहता की प्रेमिका ने खुदवाया था। 28 दिसंबर को उसी गड्ढे को भरवा दिया गया। साक्ष्य छुपाने के लिए शव की जगह एक कुत्ते को मारकर दफनाया गया था।
जांच जारी, और भी खुलासे की संभावना

पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह हत्याकांड केवल प्रेम प्रसंग का मामला नहीं, बल्कि सुनियोजित अपराध है, जिसमें कई लोग शामिल हैं। आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165346