search

परिवहन निगम ने माघ मेला रूट पर चलने वाली बसों के चालक–परिचालकों को दी सौगात, मिलेगा 200 रुपये भोजन भत्ता

cy520520 2026-1-12 07:26:02 views 272
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रायबरेली। माघ पर्व पर परिवहन निगम डिपो की ओर से कुल 110 बसों का संचालन किया जा रहा है। सभी बसों में दो-दो चालक व परिचालक की तैनाती की गई है, ताकि संचालन सुचारु रूप से हो सके और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

परिवहन निगम के चालक–परिचालकों के साथ ही संविदा व आउटसोर्स चालक-परिचालक को अब भोजन भत्ते के रूप में 200 रुपये दिए जाएंगे। इस संबंध में निगम के अपर प्रबंध निदेशक द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

ड्यूटी के दौरान भोजन व्यवस्था के लिए यह राशि दी जाएगी, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक सहूलियत मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि माघ मेला रूट पर चलने वाली बसों के चालक–परिचालकों को भोजन भत्ता दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ग्रामीणों को अब हाईवे तक आने की नहीं उठानी पड़ेगी जहमत, 2 KM की दूरी वाले गांवों तक चलेंगी रोडवेज बसें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163847