search

सांसद मनोज तिवारी ने इहबास का किया निरीक्षण, दिल्ली में अस्पतालों के आधुनिकीकरण का किया वादा

Chikheang 2026-1-12 07:26:08 views 311
  

मनोज तिवारी। जागरण आर्काइव



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने दिलशाद गार्डन स्थित इहबास का निरीक्षण किया। सांसद को शिकायतें मिल रही थी कि इहबास में व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती जा रही है।

पर्याप्त दवाई नहीं मिल पा रही है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान सांसद ने मरीजों व डॉक्टरों से बातचीत की।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान इहबास में व्यवस्था ठीक मिली। इहबास प्रबंधन ने उनका ध्यान पुरानी बिल्डिंग के पुनर्निर्माण की ओर दिलाया। बताया कि पुनर्निर्माण के कार्य में परेशानियां आ रही हैं।
पुरानी बिल्डिंग के नवीनीकरण पर जोर

उन बाधाओं को दूर करने के बाद ही पुनर्निर्माण शुरू हो सकेगा। सांसद ने पुरानी बिल्डिंग के नवीनीकरण करने की जरूरत पर जोर दिया। आरोप लगाया कि विगत 10 साल की केजरीवाल सरकार के दौरान नहीं हो सका।

दिल्ली में सरकार बदलने के बाद व्यवस्थाएं भी तेजी से बदल रही हैं और आगामी एक वर्ष में दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को जरूरी आधुनिक मशीनों से सुसज्जित किया जाएगा। सीटी स्कैन और एमआरआइ जैसी सुविधा अस्पताल के अंदर ही मिलेंगी।

इस मौके पर भाजपा जिलाअध्यक्ष डा. यूके चौधरी, मास्टर विनोद कुमार, जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा, पार्षद वीर सिंह पंवार, पंकज लूथरा मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें- विश्व पुस्तक मेला 2026: मोबाइल पर मनोरंजन भरपूर, लेकिन Gen-Z किताबों से भी नहीं दूर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168378