search

हिमाचल में पूरी तरह बदल जाएगा मौसम, सूखे से मिलेगी राहत; इस दिन से भारी वर्षा के साथ होगी हिमपात

deltin33 2026-1-12 07:26:13 views 941
  

19-20 जनवरी से हिमाचल में व्यापक हिमपात व वर्षा, सूखे से मिलेगी राहत। सांकेतिक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में तीन माह से ज्यादा समय से पड़ रहे सूखे को लेकर हर कोई आसमान की तरफ निहार रहा है कि बदली आए और सूखे से राहत मिले। इस सबके बीच 16 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 16, 17 व 18 जनवरी को ऊंचे क्षेत्रों में इसका हल्का असर रहेगा और हिमपात का अनुमान है।

जबकि 19 और 20 जनवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों के अलावा लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी, कांगड़ा और शिमला में व्यापक तौर पर हिमपात और अन्य क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। ऐसे में लगातार सूखे से राहत मिलने की उम्मीद है। इसे बाद 26 और 27 जनवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान भी व्यापक स्तर पर हिमपात और वर्षा का अनुमान है। इससे पर्यटन को पंख लगाने के साथ कृषि बागबानी को संजीवनी मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को बिलासपुर, पांवटा साहिब, ऊना और सुंदरनगर में सुबह कोहरा छाया रहा। सबसे कम दृश्यता बिलासपुर में 100 मीटर रही। प्रदेश के निचले स्थानों में 15 जनवरी तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, पालमपुर और देहरा में शीतलहर चली। सोमवार को भी इन स्थानों पर शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पांच स्थानों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे है।

सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में -10.8, ताबो में -6.7, कल्पा -2.0, मनाली में -1.1, भुंतर -0.1 दर्ज किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि और अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। रिकांगपिओ में सबसे अधिक 2.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान बजौरा में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान रविवार को सामान्य से चार से 7 डिग्री अधिक दर्ज

प्रदेश में लगातार धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। ऐसे में रविवार को कल्पा में 12.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक रहा। भुंतर में 21 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.8, शिमला में 16.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 16 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका व्यापक असर 19 व 20 जनवरी को प्रदेश में हिमपात और वर्षा होने का अनुमान है। इससे पूर्व ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477304