कांग्रेस का वॉकआउट मनरेगा के विरोध पर आधारित था
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने दावा किया है कि कांग्रेस ने VB-G RAM G के विरोध को लेकर जो वॉकआउट किया है, वह तथ्यों पर आधारित है। कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ है।
आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा की ओर से सुबह के समय वीबी-जी राम जी पर चर्चा करने के लिए जो प्रस्ताव दिया गया था, शाम को उसे बदल दिया गया। वास्तव में कांग्रेस विधायक चर्चा से नहीं भागे। वे पूरी तरह मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अगर विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष की आवाज सुने बगैर किसी प्रस्ताव पर चर्चा के लिए स्वीकृति देंगे तो इसका आगे भी विरोध होगा।  |