search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Politics: तेजस्वी से हुई इस दिग्गज नेता की मीटिंग, 24 सीटों का रखा प्रपोजल; CM Face कर दिया फाइनल

deltin33 2025-10-8 03:42:57 views 1268
  तेजस्वी के साथ डी. राजा की बैठक, 24 सीटों की मांग





राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा ने मंगलवार को महागठबंधन के संयोजक तेजस्वी प्रसाद यादव से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डी. राजा ने भाकपा को 24 सीटों की सूची तेजस्वी यादव को सौंपते हुए कहा कि हमारी पार्टी को सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए।

इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी, भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अजय कुमार सिंह मौजूद थे।



डी. राजा ने बताया कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर कोई समस्या नहीं है। बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी और तेजस्वी प्रसाद यादव ही मुख्यमंत्री होंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है, लेकिन मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं। मतदाता सूची के विशेष गहनपुनरीक्षण पर सवाल उठाए गए थे और सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद ही आधार और अन्य दस्तावेजों को पंजीकरण के लिए अनुमति दी गई थी। फिर भी, कई पात्र मतदाता, विशेष रूप से हाशिए पर पड़े समुदायों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग वंचित हैं।



उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग का संवैधानिक कर्तव्य है कि वह अपने प्रयासों को तेज करे और सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए।
मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की निंदा

डी. राजा ने सर्वोच्च न्यायालय के अंदर देश के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह न्यायपालिका की गरिमा पर सीधा हमला है। यह केवल एक न्यायाधीश पर हमला नहीं है, बल्कि पूरी न्यायपालिका और देश के संविधान पर हमला है।



दक्षिणपंथी द्वारा फैलाया गया सांप्रदायिक और जातिवादी जहर इस हद तक पहुंच गया है कि दलित मुख्य न्यायाधीश को खुलेआम निशाना बनाया गया। समाज में न्याय की रक्षा के लिए इस मानसिकता को उजागर कर अलग-थलग और परास्त किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 30 और 30 के खेल में फंसा महागठबंधन, राजद-कांग्रेस के सामने सहनी ने खड़ी कर दी नई टेंशन



यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जदयू और भाजपा ने आपस में सेट कर लिया नंबर गेम, चिराग को दिया इतनी सीटों का ऑफर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467419

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com