search
 Forgot password?
 Register now
search

झमाझम बारिश से ठिठुरा चंडीगढ़, 14 वर्ष बाद अक्टूबर में सबसे कम तापमान, सर्दी के कपड़ों में नजर आए लोग

LHC0088 2025-10-8 04:06:45 views 1287
  चंडीगढ़ में वर्षा के दौरान मां के साथ जाते बच्चे। एक ने ठंड लगने पर शॉल ओढ़ी हुई है।





जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पहाड़ों पर बर्फबारी और ट्राईसिटी में दो दिन हुई मूसलाधार वर्षा ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। मंगलवार को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि पिछले 14 वर्षों में अक्टूबर माह का सबसे कम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2011 में अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज हुआ था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आई है, जो कि सामान्य से 10.6 डिग्री कम होकर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा है। सुखना लेक समेत कई जगह पर लोग सर्दी के कपड़े पहने दिखाई दिए।



मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनाें में 56.6 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिनमें से मंगलवार को ही 40.6 एमएम वर्षा हुई। सेक्टर-22, 7, 8, 9, 12, 32, 45 और मनीमाजरा क्षेत्र में सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात बाधित रहा। कई जगहों पर वाहन चालक लंबी जाम की समस्या से जूझते रहे। फिसलन भरी सड़कों के कारण दोपहिया वाहन सवारों को दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ा।

तेज बारिश के कारण कई काॅलोनियों और निचले इलाकों में पानी भर गया। नगर निगम की ओर से जलनिकासी के इंतजाम किए जाने के बावजूद कई जगह लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसके बाद मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156003

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com