search

पटना में गणतंत्र दिवस पर सख्त नियम: झांकी की ऊंचाई 15 फीट से ज्यादा नहीं, कलाकार 15+ उम्र के

Chikheang 2026-1-13 05:26:41 views 1087
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह में इस वर्ष विकास, परंपरा, संस्कृति व सामाजिक सरोकारों की भव्य झलक देखने को मिलेगी। सरकार के निर्देश के आलोक में 12 विभाग, 12 विषयों पर विकसित व सशक्त बिहार का संदेश देने वाली झांकियों का प्रदर्शन करेंगे। इन झांकियों के माध्यम से सरकार की विकासात्मक योजनाओं, लोक-कल्याणकारी कार्यक्रमों, समाज सुधार अभियानों व महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियों को आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इन झांकियों में कला-संस्कृति से लेकर ऊर्जा, उद्योग, शिक्षा, पर्यटन व मद्य निषेध तक समग्र विकास का चित्र उकेरा जाएगा। झांकियां न केवल दृश्यात्मक आकर्षण का केंद्र होंगी बल्कि वे विकसित, सुरक्षित व आत्मनिर्भर बिहार की मजबूत तस्वीर पेश करेंगी।

डीएम डा. त्यागराजन एसएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सभी तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। झांकियों के माध्यम से सरकार की प्रमुख योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी व जिला नजारत उप समाहर्ता सातों दिन 24 घंटे इसके लिए सक्रिय रहेंगे। झांकियों के निर्माण व प्रदर्शन के लिए विभागवार नोडल पदाधिकारियों को नामित किया गया है। उन्हें सरकार के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है। झांकी निर्माण से प्रस्तुतीकरण तक की प्रत्येक प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है।
गांधी मैदान में प्रवेश के पूर्व एंटी-सैबोटाज जांच

डीएम ने बताया कि झांकियों की तैयारी के लिए गांधी मैदान में पंडाल बनाया जा रहा है। झांकियों की अधिकतम ऊंचाई 15 फीट होगी। साथ ही झांकी प्रस्तुतीकरण में शामिल कलाकारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रदर्शित की जाने वाली सभी झांकियों का पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को किया जाएगा। गांधी मैदान में प्रवेश से पहले सभी झांकियों व वाहनों की एंटी-सैबोटाज जांच जरूरी होगी।

डीपीआरओ लाेकेश कुमार झा ने बताया कि 26 जनवरी को गांधी मैदान में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों और उपकरणों की तकनीकी व एंटी-सैबोटाज जांच पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा के स्तर से की जाएगी। जांच के उपरांत ही वाहन प्रवेश कर सकेंगे। देर से पहुंचने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विभागवार झांकी की विषयवस्तु

  
    विभाग झांकी की विषयवस्तु
   
   
   कला एवं संस्कृति विभाग
   परंपरा से संरक्षण तक: कलाकार की सतत यात्रा
   
   
   परिवहन विभाग
   नारी शक्ति: राष्ट्र शक्ति
   
   
   विधि विभाग
   स्वच्छ पर्यावरण-सशक्त भारत
   
   
   जीविका बिहार ग्रामीण जीवकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (ग्रामीण विकास विभाग)
   मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: आत्मनिर्भरता व रोजगार का समग्र संदेश
   
   
   पर्यटन निदेशालय
   मां जानकी जन्मस्थली पुनौरा धाम
   
   
   ऊर्जा विभाग
   कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण प्रणाली परियोजना
   
   
   सहकारिता विभाग
   विकसित पैक्स, विकसित बिहार
   
   
   अग्निशमन सेवा विभाग
   बिहार अग्निशमन सेवा: कर्तव्य पर अडिग एवं अटल
   
   
   कृषि विभाग (आईटी प्रकोष्ठ)
   तेलहन से स्वर्णिम राह: प्रसंस्करण से बढ़े हर गांव
   
   
   बिहार शिक्षा परियोजना परिषद
   सुरक्षित विद्यालय–उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य
   
   
   उद्योग विभाग
   समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार
   
   
   मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग
   नशामुक्त बिहार–सशक्त परिवार
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168440