search
 Forgot password?
 Register now
search

UP News: आज से अगले 5 दिनों तक नहीं होगा ई-बसों का संचालन, 50 हजार यात्री होंगे प्रभावित; जानें वजह

LHC0088 2025-9-25 18:06:05 views 1184
  आज से शहर में नहीं होगा ई-बसों का संचालन, 50 हजार यात्री होंगे प्रभावित।





जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शहर में विभिन्न रूटों पर संचालित होने वालीं ई-बसों का संचालन आज बृहस्पतिवार से अगले पांच दिन तक नहीं होगा। इससे शहर के करीब 50 हजार यात्री प्रभावित होंगे। इन बसों से सफर करने वाले यात्रियों को आटो-रिक्शा व निजी बसों का सहारा लेना पड़ेगा। दरअसल ई-बसों को इंटरनेशनल ट्रेड शो के चलते ग्रेटर नोएडा में चलेंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर में नगर विकास विकास की वर्तमान में 30 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इन सभी बसों का संचालन 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। दरअसल ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में तीसरा इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से शुरू हो जाएगा। यहां पहुंचने में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मुख्यालय से ई-बसों की डिमांड की गई है।



मुख्यालय के आदेश पर क्षेत्रीय अधिकारियों ने सभी बसों को ग्रेटर नोएडा भेजने की तैयारी कर ली है। बुधवार रात तक संचालन होने के बाद सभी ई-बसों को ग्रेटर नोएडा भेज दिया जाएगा। इससे ट्रेड शो में जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी। वहीं, लोनी, मसूरी, दिलशाद गार्डन, गोविंदपुरी समेत विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित होने पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।Pakistan news, Pakistan army, Zafar Express, bla, जफर एक्सप्रेस, पाकिस्तान
बहरामपुर में ही होगी चार्जिंग

ग्रेटर नोएडा में बसों का संचालन होगा, लेकिन वहां से चार्जिंग के लिए बहरामपुर स्थिति डिपो पर ही पहुंचेंगी। दरअसल अभी नोएडा व ग्रेटर नोएडा सिटी ई-बसों की सुविधा नहीं है। इसलिए गाजियाबाद से बसों की डिमांड की गई है।



मुख्यालय के आदेश पर सिटी ई-बसों को ग्रेटर नोएडा भेजा जा रहा है। 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। -केसरी नंदन चौधरी, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com