search

कुशीनगर में ई रिक्शा पलटने पर डॉक्टर की पिटाई, गलतफहमी में हुआ हमला

Chikheang 2026-1-14 13:27:57 views 1017
  

रिक्शा चालक के घायल होने के बाद आक्रोशित महिलाओं ने दिया घटना को अंजाम। सांकेतिक तस्वीर  



संवाद सूत्र, कप्तानगंज। सीएचसी के सामने ई रिक्शा पलटने के बाद वहां मौजूद डाक्टर गलतफहमी के शिकार हो गए। सोमवार की रात हुई दुर्घटना के बाद पहुंची घायल चालक के घर की महिलाओं ने डाक्टर की पिटाई कर दी। घटना को लेकर डाक्टर व आसपास के लोग हतप्रभ रह गए। सुबह थाने पहुंच डॉक्टर ने तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने भी शिकायत कर डाक्टर पर अभ्रद व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शीला कुशवाहा निवासी साखोपार सीएचसी कप्तानगंज में स्टाफ नर्स हैं। रात आठ बजे पति व्यास संग ई रिक्शा से सीएचसी गेट पर पहुंचीं। अचानक माेड़ते समय ई रिक्शा पलट गया और सवार दंपति घायल हो गए। चालक उमेश साहनी का पैर टूट गया। ड्यूटी पर रहे डाॅक्टर पंकज खरवार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वार्ड में शिफ्ट कराया।

ड्यूटी के बाद डॉक्टर आवास जाने के लिए अपनी कार के पास पहुंचे। इस बीच दुर्घटना की जानकारी होने पर व कुछ ही दूरी पर स्थित उमेश के घर की महिलाएं समूह में आईं। महिलाओं को लगा कि कार से ही टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा पलटा और उमेश को चोटें आईं।

डॉक्टर कार में बैठते इससे पहले महिलाएं टूट पड़ीं। आसपास के लोग यह देख अवाक रह गए। घटना बाद डॉक्टर आवास गए तो पीछे-पीछे महिलाएं वहां भी चली गईं। डॉक्टर की पत्नी से भी कहासुनी की। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में भूस्वामी को पता ही नहीं, बिचौलियों ने बेच दी राज परिवार की जमीन, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

सीएचसी में भिड़े चीफ फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाय
नेबुआ नौरंगिया में देर से ड्यूटी आने को लेकर वार्ड ब्याव व चीफ फार्मासिस्ट के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसे लेकर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दूसरे कर्मचारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने दोनों स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

सीएचसी नेबुआ नौरंगिया में तैनात चीफ फार्मासिस्ट दीपक गुप्ता समय से ड्यूटी पर उपस्थित थे। जबकि वार्ड ब्वाय छोटेलाल कुशवाहा देरी से पहुंचे। उपस्थिति रजिस्टर ली और हस्ताक्षर बनाने लगे। नाम के आगे बिंदी का निशान देख चीफ फार्मासिस्ट से पूछे। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। फिर बात बढ़ गई और हाथापाई होने लगी। अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.रजनीश श्रीवास्तव ने दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168517