search
 Forgot password?
 Register now
search

अपडेट : बिलासपुर में चलती बस पर गिरा पहाड़ी से मलबा, 18 यात्रियों की मौत

Chikheang 2025-10-8 08:05:56 views 1242
  





अपडेट : बिलासपुर में चलती बस पर गिरा पहाड़ी से मलबा, 18 यात्रियों की मौत  

-बरसात के समय से पहाड़ी से गिर रहे थे पत्थर, लेकिन निदान के लिए कुछ नहीं किया

-बस में सवार थे 35 लोग; मलबे से सुरक्षित निकाले गए तीन बच्चे, सभी की हालत स्थिर

-मलबे के कारण बस की बाडी खड्ड के किनारे जा गिरी, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका



संजय शर्मा, जागरण  

बरठीं (बिलासपुर) : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के तहत बरठीं में भल्लू पुल के समीप मंगलवार सायं लगभग 6:30 बजे चलती बस पर पहाड़ी से मलबा गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मलबे की चपेट में आने से बस की बाडी उखड़कर खड्ड के किनारे जा गिरी। पूरी बस मिट्टी व पत्थरों के नीचे दब गई। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां बरसात के समय से पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन भी परिचित था, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने पहाड़ी एवं गिर रहे पत्थरों का निदान करने की ओर कुछ नहीं किया। इसी का परिणाम रहा कि मंगलवार को इतनी अधिक संख्या में लोग काल का ग्रास बन गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



बस में करीब 35 यात्री सवार थे, जो मरोतन, बरठीं, घुमारवीं आदि गांवों के थे। देररात तक राहत और बचाव कार्य जारी था। बस के भीतर से 18 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बीच राहत की झलक भी देखने को मिली जब बचाव दल ने दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें से एक बच्ची की मां की मौके पर ही मौत हो चुकी है। बच्चों का प्राथमिक उपचार बरठीं अस्पताल में किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत अभी स्थिर है। हादसे में बस चालक और परिचालक की भी मौके पर ही मौत हो गई है। अभी तक कई मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। प्रशासन ने शवों की पहचान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और स्वजन से संपर्क किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे वाली जगह पर सड़क संकरी और पहाड़ी होने के चलते मलबा हटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैकहो लोडर (जेसीबी मशीन) की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी देर रात कुल्लू से घटनास्थल पर पहुंचे।



-----------------

पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के स्वजन को देंगे दो-दो लाख रुपये

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिलासपुर जिले के बरठीं में भल्लू पुल के निकट निजी बस पर पहाड़ी से मलबा गिरने से लोगों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के स्वजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है।





मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

निजी बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शिमला से पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों से संवेदना जताई है।  





कोट्स

बिलासपुर जिले में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं। घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

-द्रौपदी मुर्मु, राष्ट्रपति।



बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की घटना दुखद है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और भाजपा कार्यकर्तओं से तत्काल सहायता में लगने का अनुरोध है। एम्स बिलासपुर को त्वरित उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।  



जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री।



हिमाचल में भूस्खलन से हुई बड़ी घटनाएं

-12 अगस्त, 2017 : मंडी जिले के कोटरोपी में पहाड़ी दरकने से दो बसें चपेट में आने से 49 की जान चली गई थी।

-11 अगस्त, 2021 : किन्नौर जिले के में निगुलसरी में पहाड़ दरकने से हुए हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 13 घायल हुए।  

-29 दिसंबर, 2024 : कार पर पत्थर गिरने से मंडी के सात मील में एक महिला की मौत हुई थी। पति व बच्ची घायल हुए थे।



-आठ अगस्त, 2025 : चंबा जिले के तीसा के भंजराड़ू-शहवा-भड़कवास मार्ग पर कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी।

-तीन सितंबर, 2025 : शिमला जिला के रामपुर में निजी बस पर चट्टानें गिरने से दो महिलाओं की मौत व कई लोग घायल हो गए थे।

-11 सितंबर, 2025 : चंडीगढ़-मनाली हाईवे (मंडी) पर मनाली से हरिद्वार जा रही परिवहन निगम की बस पर पत्थर गिरने से एक बच्ची घायल हो गई।  



-12 अगस्त, 2025 : चंबा जिला के चुराह में एक निजी बस की छत पर पहाड़ी से चट्टान आ गिरी, इससे तीन यात्री घायल हुए।  

-17 अगस्त, 2025 : सिरमौर जिला के राजगढ़ में सनौरा-नेरीपुल सड़क पर निगम की बस पर पत्थर गिरने से चालक सहित कुछ लोगों को चोटें आईं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157911

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com