search
 Forgot password?
 Register now
search

Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम ऐतिहासिक ऊंचाई पर, सर्राफा बाजार में सन्नाटा

deltin33 Yesterday 21:26 views 224
  

सोना-चांदी के दाम ऐतिहासिक ऊंचाई पर, सर्राफा बाजार में सन्नाटा (AI Generated Image)



नलिनी रंजन, पटना। प्रदेश में सोना और चांदी के दाम ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। खासकर चांदी ने सोने की तुलना में कहीं तेज रफ्तार पकड़ी है। लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर सर्राफा बाजार पर दिख रहा है। दुकानों में ग्राहकों की संख्या घट गई है, वहीं कारीगरों के सामने बेरोजगारी जैसी स्थिति बनती जा रही है।

हाल यह है कि ग्राहक न आने से कारीगरों को पुराने गहनों की मरम्मत (रिपेयरिंग) का काम भी मुश्किल से मिल पा रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 28 दिसंबर 2024 को 22 कैरेट सोना 7,140 रुपये प्रति ग्राम और चांदी 87 हजार रुपये प्रति किलो थी। उस समय दोनों धातुओं पर तीन प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देय थी।

इसके ठीक एक वर्ष बाद 19 जनवरी 2026 को सोना बढ़कर 13,450 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी 2,94,800 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई। तीन प्रतिशत जीएसटी जोड़ने के बाद चांदी की कीमत करीब तीन लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार कीमतों में इस बेतहाशा वृद्धि के कारण आम ग्राहक खरीदारी से दूरी बना रहा है। शादी-विवाह और पारंपरिक अवसरों पर भी अब ग्राहक सीमित मात्रा में ही गहने बनवा रहे हैं। वहीं, चांदी के दामों में अचानक आई तेज उछाल ने छोटे कारोबारियों और कारीगरों की चिंता बढ़ा दी है।

पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, उमेश टेकरीवाल, संजय भोंसले आदि कारोबारियों ने बताया कि यदि यही रुझान जारी रहा तो आने वाले महीनों में सर्राफा बाजार पर और नकारात्मक असर पड़ सकता है। ग्राहक, कारीगर और छोटे व्यापारी तीनों ही बढ़ती कीमतों से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

    दिनांक सोना (रुपये/ग्राम) चांदी (रुपये/किलो)
   
   
   28 दिसंबर 2024
   7,140
   87,000
   
   
   31 जनवरी 2025
   7,730
   94,000
   
   
   24 फरवरी 2025
   8,100
   97,000
   
   
   31 मार्च 2025
   8,490
   1,02,000
   
   
   22 अप्रैल 2025
   9,300
   97,000
   
   
   08 मई 2025
   9,150
   94,000
   
   
   14 जून 2025
   9,320
   1,07,000
   
   
   23 जुलाई 2025
   9,380
   1,16,000
   
   
   30 अगस्त 2025
   9,670
   1,20,000
   
   
   26 सितंबर 2025
   10,620
   1,36,000
   
   
   17 अक्टूबर 2025
   12,250
   1,86,000
   
   
   29 नवंबर 2025
   12,000
   1,77,000
   
   
   27 दिसंबर 2025
   13,000
   2,44,500
   
   
   19 जनवरी 2026
   13,450
   2,94,800
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
464149

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com