search

कर्नाटक में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के 7 लोग बहे, 4 लापता

Chikheang 2025-10-8 19:36:38 views 1264
  पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के 7 लोग बहे (सांकेति फोटो)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में मंगलवार को दुखद घटना घटित हुई। जहां पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के 7 लोग पानी में बह गए। अधिकारियों के अनुसार, दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। एक को बचा लिया गया है। एक बच्ची और एक बच्चे सहित बाकी चार लोगों की तलाश जारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक केवी के अनुसार, करीब 15 लोग मार्कोनहल्ली बांध के पास पिकनिक मनाने गए थे। सभी पानी में उतरे थे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। जिसके कारण सात लोग पानी में बह गए। आनन-फानन में लोग बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक वे बहते बहते दूर चले गए।


नवाज को छोड़कर सभी महिलाएं और लड़कियां

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, नवाज नाम के एक व्यक्ति को बचा लिया गया। जिसे उपचार के लिए आदिचुंचनगिरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, चार लापता लोगों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक अशोक केवी ने बताया कि नवाज़ को छोड़कर सभी पीड़ित महिलाएं और लड़कियां हैं।
जानिए क्या बोले इंजीनियर

मार्कोनाहल्ली डैम के इंजीनियरों के मुताबिक, अचानक पानी में बहाव होने के कारण यह घटना हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि साइफन सिस्टम से पानी छोड़े जाने की सटीक वजह की जांच की जाएगी।


सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि डैम क्षेत्र की सुरक्षा में भारी कमी है। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। वहीं, इस हादसे को लेकर प्रशासन का कहना है कि घटना की पूरी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाई जाएगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, सभी तुमकुरु शहर के बी.जी. पाल्या इलाके के निवासी थे। जो मगदीपल्या में एक रिश्तेदार के घर गए थे। यहां से वे बांध के बैकवाटर में खेलने गए थे। मृतकों की पहचान साज़िया और अरबिन के रूप में हुई है। लापता व्यक्तियों में 45 वर्षीय तबस्सुम, 44 वर्षीय शबाना, चार वर्षीय मिफ्रा और एक वर्षीय मोहिब शामिल हैं।



यह भी पढ़ें- RTO चेकिंग से डरकर टैंकर ड्राइवर ने LPG ट्रक में मारी टक्कर, 2 घंटे तक फटते रहे 200 सिलेंडर; एक की मौत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244