search

अविमुक्तेश्वरानंद व‍िवाद को लेकर अखि‍लेश यादव का भाजपा पर न‍िशाना, कह दी ये बड़ी बात

cy520520 2026-1-22 19:56:34 views 1239
  

अखि‍लेश यादव, सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ।- फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रयागराज में गंगा स्नान के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ उपजे विवाद को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को हिंदुत्व कार्ड खेलते हुए भाजपा पर निशाना साधा। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा अधर्म के रास्ते पर है। शंकराचार्य और साधु-संतों को गंगा स्नान से रोका जाना सबसे बड़ा अधर्म है। भाजपा शंकराचार्य और साधु संतों को अपमानित और सनातन धर्म का अपमान कर रही है। सरकार अगर किसी साधु-संत और शंकराचार्य का अपमान करेगी तो समाजवादी पार्टी उसके विरोध में खड़ी रहेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य का पूरा सम्मान होना चाहिए। सरकार अधिकारियों पर दबाव डाल कर शंकराचार्य को नोटिस भेजवा रही है। भाजपा सरकार शंकराचार्य से प्रमाण-पत्र मांग रही है। अगर कोई मुख्यमंत्री जी से योगी होने का प्रमाण-पत्र मांग ले तो क्या वे देंगे? उनके पास योगी होने का क्या प्रमाण है? भाजपा सरकार ने गोमती नदी को गंदा कर दिया है। भाजपा की सोच वैसे ही गंदगी से भरी है।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को शंकराचार्य के सामने दंडवत होकर माफी मांगनी चाहिए। पिछले दिनों हुए ब्राह्मण वर्ग सम्मेलन का जिक्र करते हुए अखिलेश ने बृजेश पाठक पर कटाक्ष किया और कहा कि हमारी सलाह है कि एक तो वह बाटी चोखा न खाएं, अन्यथा जो तीन प्रतिमाएं (प्रेरणा स्थल) लगी हैं उनको वैसा ही खड़ा होना पड़ेगा। न हिलो, न डूलो न बोलो। जिस सरकार के वो डिप्टी सीएम हैं, उनको कई बार डपट पड़ जाती है। इसलिए सच नहीं बोल पाते हैं।

नोएडा में इंजीनियर युवराज की हादसे में मौत पर कहा कि सवाल यह है कि घटना होने के बाद सरकार के तमाम विभाग उसकी जान क्यों नहीं बचा पाए? सुनने में आ रहा है कि ठंडा पानी होने के कारण कोई जान बचाने नहीं आया। संभल में सीओ सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने वाले जज के ट्रांसफर पर कहा कि भाजपा के लोग सच को कैसे ट्रांसफर करेंगे?

सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने ओवैसी की पार्टी एआइएमएम के साथ किसी तरह के गठबंधन की संभावनाओं की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी को इस गठबंधन की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, पूर्व प्रदेश सचिव विजय सिंह, राम सागर यादव, विधायक रविदास मेहरोत्रा व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- गंगा स्नान विवाद पर अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर आचार्य सुदर्शन का बयान, बोले, संत परंपरा के विपरीत है उनकी वाणी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164597