search

बिलासपुर हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू, शाह और ...

deltin55 2025-10-8 13:25:11 views 1289

हिमाचल भूस्खलन त्रासदी: शीर्ष नेताओं ने व्यक्त की संवेदना  


  • बिलासपुर में 10 की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू और अमित शाह ने दुख जताया
  • भूस्खलन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि, जेपी नड्डा ने राहत कार्यों की ली जानकारी
  • हिमाचल हादसे पर राष्ट्रीय नेतृत्व की संवेदना, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मंगलवार शाम हुए भीषण भूस्खलन के मलबे की चपेट में एक बस आ गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस दुखद हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।   




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"  
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुए बस हादसे से मन अत्यंत दुखी है। एनडीआरएफ की टीमें घटना घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य में लगी हैं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"  




भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, "हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र में हुए भीषण भूस्खलन में एक बस के चपेट में आने से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू से दुर्घटना स्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली।"  
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल व भाजपा कार्यकर्ताओं को पीड़ितों की तत्काल सहायता में लगाने का अनुरोध किया और बिलासपुर एम्स प्रशासन को त्वरित उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  
जेपी नड्डा ने पोस्ट में आगे लिखा, "शोक संतप्त परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में आत्मबल प्रदान करें।"






Deshbandhu



himachal newsaccidentdelhi newsJP Nadda









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154685