search

अंजलि राघव का नया म्यूजिक वीडियो 'घाघरा' रिल ...

deltin55 2025-10-8 13:25:13 views 1278

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री, डांसर और मॉडल अंजलि राघव का नया म्यूजिक वीडियो 'घाघरा' मंगलवार को रिलीज हो गया।  
इस गाने का पोस्टर अंजलि ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए फैंस को रिलीज की जानकारी दी। यह गाना कला निकेतन म्यूजिक के बैनर तले लॉन्च किया गया है और यह सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।  
'घाघरा' गाने को गौरव पंचाल और मोनी राजपूत ने अपनी मधुर आवाज में गाया है और बोल मशहूर गीतकार ए.के. हरियाणवी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत जी.आर. ने तैयार किया है। गाने में कोरियोग्राफी इमरान की है। गाने का वीडियो हरियाणवी संस्कृति और आधुनिकता का शानदार मिश्रण पेश करता है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।  




अंजलि राघव ने हरियाणवी मनोरंजन जगत में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने 'चंद्रवाल देखूंगी' और 'गिरे ये आंसू' जैसे सुपरहिट म्यूजिक वीडियो से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। उनकी खूबसूरती, अभिनय और नृत्य कौशल ने हरियाणवी सिनेमा की चर्चित हस्ती बना दिया।  
अभिनेत्री ने हरियाणा के मशहूर कलाकारों के साथ म्यूजिक वीडियो से लेकर फिल्मों में काम किया है। उनके हिट गानों की लिस्ट में 'चुटकी बजाना छोड़ दें', 'सैंडल', 'मैडम नाचे नाचे रे', और 'एतवार की छुट्टी' जैसे गाने शामिल हैं।  




अंजलि ने न केवल हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में धमाल मचाया है, बल्कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी छाप छोड़ी है। वह बॉलीवुड फिल्म 'तेवर' में एक छोटी-सी भूमिका में नजर आई थीं।   
इसके अलावा, उन्होंने टीवी सीरियल 'कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा' में भी काम किया है। हाल ही में अंजलि का भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो 'सइयां सेवा करे' रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था।






Deshbandhu



BollywoodBollywood ActressMaharashtra News









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154685