search

बिहार में बदले जाएंगे कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष; संगठन सृजन अभियान में प्रदेश स्‍तर पर भी होगा प्रयोग

deltin33 2026-1-24 18:27:36 views 817
  

द‍िल्‍ली में हुई कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी और मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे व राहुल गांधी से चर्चा करते राजेश राम। सौ-पार्टी  



राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव में बुरी हार से चिंतित कांग्रेस अब संगठन की मजबूती पर जोर दे रही है। इसकी शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी से होगी।

पहले चरण में जिलों में नए अध्यक्ष बनाए जाएंगे। यह प्रयोग प्रखंड और राज्य स्तर पर भी होगा। कांग्रेस पूरे देश में संगठन सृजन अभियान चला रही है।

इसी के तहत बिहार में भी बदलाव होगा। एआइसीसी ने इसके लिए छह राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात किया है। बिहार के लिए 29 पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। इन्हें जिला अध्यक्षों के चयन की जिम्मेवारी दी गई है।
बिहार के लिए ये बनाए गए हैं पर्यवेक्षक

भजनलाल जाटव, अशोक सिंह, अरुण यादव, सत्यनारायण पटेल, अंबा प्रसाद, निलांशु चतुर्वेदी, निलेश पटेल, रणविजय सिंह लोचब, राजेश कच्छप, विनोद सुल्तानपुरी, मालेंद्र रंजन, आफताब अहमद, मामन खान, श्वेता सिंह, हिम्मत सिंह पटेल, राव दान सिंह, संजय कपूर, संगीता बेनीवाल, डा. रागिनी नायक, जयशंकर पटनायक, देबाशीष पटनायक, अब्दुल हन्नान, मकसूद खान, मानस चौधरी, शमिना शफीक, नीतू वर्मा, योगेश दीक्षित एवं अखिलेश शुक्ला।

राज्य में लंबे समय से कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष की मर्जी पर होती रही है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने भी पसंद के लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया था।
बिहार कांग्रेस के लिए मीडिया पैनल घोषित

प्रदेश कांग्रेस के लिए मीडिया पैनल की घोषणा कर दी गई है। एक कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी ग्रुप भी बनाया गया है। इसमें विधायक शकील अहमद खान एवं सांसद रंजीता रंजन के अलावा पार्टी के पदाधिकारी-डा. चंदन यादव, पीसी मिश्रा, संजीव सिंह, सरबत जहां फातिमा एवं डा. अजय उपाध्याय को रखा गया है।

राजेश राठौड़, अमिता भूषण,विधायक आनंद शंकर, डा. प्रतिमा दास, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, पूनम पासवान, डा. राजीव रंजन प्रसाद, प्रो. रूपम यादव, शिशिर कुमार कौंडिल्य एवं स्नेहाशीष वर्द्धन पांडेय को प्रवक्ता बनाया गया है।

मीडिया पैनलिस्ट हैं-हसनैन कैसर, गुंजन पटेल, अफसर अहमद, नवनीत कुमार, पंकज यादव, संजीव कुमार कर्मवीर,शशि कुमार, कमल कमलेश एवं ज्ञान रंजन।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478125