search

वह कह रहा अपनी जान दे दो...युवक ने फंदा लगा कर ली आत्महत्या, दो महीने पहले हुई थी शादी

deltin33 2026-1-24 18:57:08 views 1260
  

दिवंगत अभिजीत कुशवाहा की फाइल फोटो। स्वजन



जागरण संवाददाता, कानपुर। मसवानपुर के एक युवक ने शनिवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का कहना है कि बेटा कुछ समय से अजीब हरकतें कर रहा था। वह बताता था कि उसे कोई दिखता है और कहता है कि अपनी जान दे दो। रावतपुर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की।

मसवानपुर निवासी 32 वर्षीय अभिजीत कुशवाहा कार चालक थे। उनके परिवार में पत्नी आशा, पिता संतोष कुमार, मां, भाई विनीत हैं। स्वजन के अनुसार, अभिजीत की शादी चौबेपुर के वनसठी गांव में 18 नवंबर 2025 को हुई थी। वह कुछ समय से अवसाद में थे। अक्सर बताता था कि उसे बुरे सपने दिखते हैं। कोई व्यक्ति उसे दिखता है और जान देने की बात कहता है। पूर्व में भी एक बार वह आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है। रावतपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि स्वजन ने युवक के अवसाद में होने की जानकारी दी है।
उधर, पत्नी से झगड़कर युवक ने दी जान

फजलगंज के खोयामंडी निवासी 35 वर्षीय सुनील शाह ट्रक की बाडी बनाने का काम करते थे। परिवार में पत्नी संध्या, तीन बेटी व एक बेटा है। भतीजे राजू ने बताया कि चाचा सुनील शराब के लती थे। शुक्रवार रात वह शराब पीकर घर आए तो चाची ने विरोध किया। इस पर दोनों में झगड़ा हुआ और सुनील अपने कमरे में चले गए, जहां उन्होंने फंदा लगकार जान दे दी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  
चित्रकूट में घरेलू कलह से परेशान युवती ने फंदा लगाकर जान दी

थाना पहाड़ी क्षेत्र के ओरा गांव में शुक्रवार रात 28 वर्षीय ममता पत्नी मनोज राजपूत ने घर के पीछे बबूल के पेड़ पर साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। स्वजन को रात में घटना की जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन शुक्रवार सुबह शव देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मनोज ने बताया कि ममता ने रात में परिवार के सभी सदस्यों के साथ बैठकर भोजन किया था, जिसके बाद वह सोने चली गई थी। रात करीब 12 बजे उसने लघु शंका के लिए बाहर जाने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि गांव में घरेलू कलह को लेकर चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि ममता अपने पति के साथ गुजरात जाना चाहती थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131