search
 Forgot password?
 Register now
search

दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत, वजीराबाद को छोड़कर अन्य डब्ल्यूटीपी से सामान्य हुई पानी की आपूर्ति

cy520520 Yesterday 23:26 views 571
  

दिल्ली में सामान्य हुई पानी की आपूर्ति।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। वजीराबाद छोड़कर अन्य सभी जल-शोधन संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) से जल आपूर्ति सामान्य हो गई है। इससे पिछले कई दिनों से पानी की समस्या झेल रहे दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है।

वजीराबाद जलाशय में शनिवार को भी अमोनिया का स्तर 2.5 पीपीएम (पार्ट्स प्रति मिलियन) होने के कारण वजीराबाद डब्ल्यूटीपी पूरी क्षमता से नहीं चल सका। रविवार सुबह तक समस्या पूरी तरह से दूर होने की उम्मीद है।
20 जनवरी से दिल्ली के कई हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित

यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने और हरियाणा में दिल्ली सब-ब्रांच (डीएसबी) नहर के कुछ हिस्सों की मरम्मत के कारण 20 जनवरी से राजधानी के कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित थी। दरअसल, दिल्ली को हरियाणा से यमुना नदी के साथ-साथ डीएसबी और कैरियर लिंक चैनल (सीएलसी) नहर से भी पानी मिलता है।
डीएसबी नहर से दिल्ली को जल आपूर्ति रोक दी

हरियाणा सरकार ने मरम्मत कार्य के लिए डीएसबी नहर से दिल्ली को जल आपूर्ति रोक दी थी। खुबरू से डीएसबी का पानी मोड़कर यमुना में डाल दिया गया, जिससे यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ गया। परिणामस्वरूप वजीराबाद जलाशय में अमोनिया का स्तर 6.4 पीपीएम तक पहुंच गया और वजीराबाद डब्ल्यूटीपी को बंद करना पड़ा था।

चंद्रावल, हैदरपुर-1 व 2, बवाना, द्वारका और नांगलोई डब्ल्यूटीपी से भी 30 से 50 प्रतिशत तक कम पानी मिल रहा था। इस कारण उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी, पश्चिमी, दक्षिणी, दक्षिण-पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई थी।
इस नहर से जल आपूर्ति बहाल कर दी

इस समस्या को देखते हुए हरियाणा सरकार ने डीएसबी की मरम्मत कार्यवाही रोककर शुक्रवार से ही इस नहर से जल आपूर्ति बहाल कर दी। जल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, वजीराबाद जलाशय में अमोनिया के स्तर में लगातार कमी आ रही है। शनिवार को वजीराबाद डब्ल्यूटीपी से इसकी क्षमता की तुलना में 85 प्रतिशत पेयजल उपलब्ध हुआ। रविवार सुबह तक स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 102 दिन बाद सुधरी हवा की गुणवत्ता, AQI 200 से नीचे आया; बारिश और तेज हवा चलने से मिली राहत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152856

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com