search

दिल्ली सरकार में बड़ा फेरबदल, वरिष्ठ IAS बिपुल पाठक से छीने गए अहम विभाग

deltin33 2026-1-25 12:26:25 views 1260
  

दिल्ली एलजी के निर्देश पर सेवा विभाग ने जारी आदेश किए। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के महत्वपूर्ण अधिकारियों में शामिल बिपुल पाठक से सभी महत्वपूर्ण विभाग अचानक ले लिए गए हैं। उपराज्यपाल के निर्देश पर सरकार के सेवा विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी हुए आदेश में उन्हें कम महत्व वाला समाज कल्याण विभाग दिया गया है और अतिरिक्त प्रभार के रूप में भी उन्हें संघ शासित प्रदेश सिविल सेवा (यूटीसीएस) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वह अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी हैं और सरकार में महत्वपूर्ण विभागों में शामिल पांच विभागों का कार्यभार देख रहे थे। यहां तक कि सरकार का सबसे महत्वपूर्ण वित्त विभाग भी उन्हीं के पास था।

एजीएमयूटी कैडर के 1992 बैच के आईएएस पाठक अभी तक अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त), अतिरिक्त मुख्य सचिव (योजना), अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) और दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं ढांचागत विकास निगम के चेयरमैन का कार्यभार देख रहे थे।

इन सभी जिम्मेदारियों से उन्हें अचानक हटाया ही नहीं गया है, बल्कि तुरंत प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि पाठक के अभी तक संभाले जा रहे विभागों को अगले आदेश तक संबंधित लिंक अधिकारियों द्वारा संभाला जाएगा।

पाठक जम्मू को जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित राज्य बनने के बाद तबादला होकर पहली बार जनवरी में दिल्ली सरकार में आए थे। दिल्ली सरकार में आने के बाद वह उनकी पदोन्नति हुई थी और अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी बने थे। पाठक को इन सब महत्वपूर्ण विभागों से क्यों हटाया गया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है मगर उन्हें हटाए जाने को लेकर अधिकारियों में चर्चा गर्म है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131