Surya Gochar 2025: सर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 17 अक्टूबर को रमा एकादशी है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वरदान पाने के लिए एकादशी का व्रत रखा जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकदाशी तिथि यानी रमा एकादशी के दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को करियर में विशेष सफलता मिलेगी। साथ ही जॉब से संबधित सभी परेशानी दूर होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
सूर्य गोचर 2025
आत्मा के कारक सूर्य देव शुक्रवार 17 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव एक महीने तक रहेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से धनु और मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा।
धनु राशि
सूर्य देव के तुला राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातकों को करियर में लाभ होगा। आत्मा के कारक सूर्य देव आपको शुभ फल देंगे। इससे करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। आपकी चर्चा दूर-दूर तक होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। नेतृत्व करने की क्षमता भी आपमें बढ़ेगी।
टीम वर्क के जरिए आप अपने काम को पूरा करने में सफल होंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पिता जी की सेहत अच्छी रहेगी। सूर्य देव की कृपा से आप सही जगह पर निवेश करेंगे। इससे आपको दोगुना लाभ होगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। सीनियर्स का आपको साथ मिलेगा।
मकर राशि
सूर्य देव आपको अनुकूल फल देंगे। आपके मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। जॉब में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपमें अदम्य साहस है। इसके जरिए आप जीवन में सबकुछ पा सकते हैं। सरकार द्वारा सम्मानित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी के भी योग बन रहे हैं। आप उदारवान होंगे। दान-पुण्य में वृद्धि होगी। माता जी की सेहत का ख्याल रखें। किसी अपने से आपको प्यार और स्नेह मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Nahay Khay 2025 Date: कब है नहाय-खाय? जानें डेट और टाइम से लेकर सभी अपडेट्स
यह भी पढ़ें- Surya Puja: रविवार के दिन जरूर करें ये पाठ, करियर में बनेंगे सफलता के योग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। |
|