search

किराड़ी की शर्मा कॉलोनी में 10 पंपों से निकाला जा रहा गलियों में भरा पानी, लोगों को मिली थोड़ी राहत

Chikheang 2026-1-26 08:56:25 views 749
  

शर्मा कॉलोनी में पंप से निकाला जा रहा पानी, मौजूद लोग। फोटो- जागरण



संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। किराड़ी की शर्मा कॉलोनी में पंपों से पानी निकालने के लिए प्रयास लगातार जारी हैं। कॉलोनी के पांच ब्लाक में करीब 10 पंप लगाए गए हैं, जिनसे पानी निकाला जा रहा है। ये पंप कई ब्लाक की गलियों में लगाए गए। पानी निकाले जाने की वजह से गलियों में तीन से छह इंच तक पानी कम गया है। ऐसे में लोगों को जलभराव की समस्या से थोड़ी राहत जरूर मिली। लेकिन ए ब्लाक के लोग अभी भी गोलियों में लबालब भरे पानी से जूझ रहे हैं।

रविवार को भी ए-ब्लाक के लोगों को जलभराव से राहत नहीं मिली। यहां चार पंपों लगातार पानी निकाला जा रहा है। बी और सी ब्लाक में जलस्तर घटा है। इसके अलावा डी और ई-ब्लाक की गलियों में पानी बहुत कम हो गया। यहां की अधिकतर गलियों में पानी बिल्कुल सुख गया है। शर्मा कॉलोनी में जलभराव की समस्या गरमाते ही शासन-प्रशासन हरकत में आया। जिसके बाद कॉलोनी में पानी निकालने के लिए पंपों की व्यवस्था की गई।

करीब पांच दिनों से पंपों के माध्यम से गलियों में भरा पानी निकाला जा रहा है। लोगों का कहना है कि अब डीडीए ने भी लैंडफिल साइट के कचरे का भराव बंद कर दिया है। इससे भी थोड़ी राहत मिली है। लोगों का कहना है कि फिलहाल पंपों के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है। मानसून आते ही फिर से जलभराव होने से समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में स्थाई समाधान जरूरी है। शर्मा कॉलोनी की समस्या को लगातार दैनिक जागरण प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। जिसपर अधिकारियों ने संज्ञान भी लिया है।
कॉलोनी की इन जगहों पर लगाए गए पंप

शर्मा कॉलोनी से पानी बाहर निकलने के लिए करीब 10 जगहों पर पंप लगाए गए हैंं। ए-ब्लाक में गली नंबर-2, 3, 5 व 6 पंप लगे हुए दिखाई दिए। बी-ब्लाक में गली नंबर-4 और गली नंबर 9 के पास पंप लगा हुआ है।

सी-ब्लाक में दो पंप के माध्यम से कॉलोनी का पानी निकाल कर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के खाली मैदान में बनाई गई अस्थाई नाली में पानी छोड़ा जा रहा है। डी-ब्लाक में गली नंबर-6 में पंप कॉलोनी का पानी निकाल रहा है। इसके अलावा बाबा बालकनाथ मंदिर के पास लगा पंप पानी कॉलोनी से बाहर निकाल रहा है।

यह भी पढ़ें- किराड़ी की शर्मा कॉलोनी में जलजमाव से बढ़ी लॉन्ग बूट की मांग, दाम भी बढ़े

यह भी पढ़ें- कब सुधरेंगे दिल्ली के हालात? बारिश से बढ़ी शर्मा कॉलोनी की मुसीबत, 20 गलियों में तीन फीट तक भरा पानी

यह भी पढ़ें- किराड़ी की शर्मा कॉलोनी में जलभराव से फैला चर्म रोग, लोग खाज-खुजली और संक्रमण से परेशान

यह भी पढ़ें- किराड़ी क्षेत्र में नहीं होगा जलभराव, दिल्ली के मंत्री का दावा; एक साल में मिलेगा स्थायी समाधान

  


यहां मानसून के बाद नालियों की सफाई ही नहीं हुई है। पानी का निकास ही नहीं है। अब पंप लगाने की वजह से गली में छह इंच तक पानी घट जरूर गया है। लेकिन फिर से पानी भरने से और परेशानी हो सकती है।


-

- अमित देशवाल, शर्मा कॉलोनी


पंप चलने से लगभग तीन इंच तक पानी कम हो गया है। लेकिन अभी भी गलियों में पानी भरा है। जलभराव से थोड़ी राहत जरूर मिली है। लेकिन अब भी पानी के बीच लांग बूट पहनकर ही निकलना पड़ रहा है।








-

गोपाल, शर्मा कॉलोनी


यह पंप डीजल खत्म होने की वजह से बंद हो जाते हैं। कई बार पंप रात को भी बंद कर दिए जाते हैं। दो घंटे बाद फिर एक घंटे तक पंप बंद रहता है। अगर यह पंप लगातार चलते रहें, तो काफी जल्द पानी निकल जाएगा।  


-

-कुसुम मिश्रा, शर्मा कॉलोनी







केवल पंप लगाना समस्या का स्थाई समाधान नहीं है। शासन-प्रशासन समस्या का स्थाई समाधान करें। अन्यथा जो हमारी समस्या को हल करेगा, हम उसे ही वोट करेंगे।  
-

- राजेश कुमार, शर्मा कॉलोनी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244