search

अंबेडकरनगर में स्कूल को 70 साल बाद मिलेगी सड़क, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

LHC0088 2026-1-26 18:27:16 views 1008
  



संवाद सूत्र, सम्मनपुर। प्राथमिक विद्यालय कहरा सुलेमपुर की स्थापना सात दशक पहले दान की भूमि में हुई थी। तब से लेकर आज तक यहां पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। विद्यालय पहुंचने में नौनिहालों के साथ-साथ अभिभावकों एवं शिक्षकों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में मुश्किल और बढ़ जाती थी। वहीं नौनिहालों के साथ हादसे की आशंका भी बनी रहती थी।

दैनिक जागरण की पहल पर डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया। शनिवार को उप जिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता अन्य राजस्व अधिकारियों के साथ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक किया।

यहां वागीश मिश्रा ने संयुक्त बाग के एक किनारे से रास्ता निकालने का प्रस्ताव रखा। जिस पर अन्य हिस्सेदारों ने भी अपनी सहमति दे दी। ग्रामीणों की सहयोग को एसडीएम ने खूब सराहा और प्रस्ताव मान लिया।

सात दशक बाद स्कूल को रास्ता मिलने से ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। प्रधान प्रतिनिधि राजित राम ने बताया कि 26 जनवरी के शुभ अवसर पर रास्ता निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126