search
 Forgot password?
 Register now
search

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, चांदी का जलाएंगी दीप

deltin33 2025-9-25 17:58:01 views 1286
  बांकेबिहारी के समक्ष चांदी का दीप जलाएंगी राष्ट्रपति मुर्मु





संवाद सहयोगी, वृंदावन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में न सिर्फ दर्शन और पूजन करेंगी, बल्कि चंदन कोठरी के बाहर छोटी देहरी पर पंच कलश पूजन भी करेंगी। वह ठाकुरजी देहरी पूजन एवं इत्र सेवा करने के साथ ही चांदी का दीपक जलाएंगी। ठाकुरजी सतरंगी पोशाक धारण करेंगे, उनका विशेष शृंगार किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवाधिकारी गौरव गोस्वामी व फ्रेंकी गोस्वामी ने बताया ठाकुर जी की कृपा से देश की राष्ट्रपति को दर्शन कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सर्वप्रथम ठाकुरजी के दर्शन कर चांदी का दीपक जलाएंगी। इसके साथ ही ठाकुरजी की इत्र सेवा करेंगी।



वह मंदिर की चंदन कोठरी के बाहर छोटी देहरी पर आराध्य की देहरी सेवा चंदन से करेंगी। इसके लिए कन्नौज से गुलाब और खस का इत्र मंगाया गया है। कुंजबिहारी अष्टक पाठ के साथ पूजन एवं पंच कलश पूजन किया जाएगा। उन्हें ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की छवि, छप्पन भोग, गर्भगृह से ठाकुरजी का विशेष भोग, इकलाई अंगवस्त्र, मुरली भेंट करेंगे।


एक ही गोस्वामी परिवार चौथे राष्ट्रपति को करवाएगा दर्शन पूजन

darbhanga-general,Darbhanga news,Darbhanga Ajmer train,Amrit Bharat train,Railway connectivity Darbhanga,Ashwini Vaishnaw,Gopalji Thakur MP,Darbhanga railway station construction,Mithila railway projects,Samastipur rail division,Indian Railways,Bihar news



ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का एक गोस्वामी परिवार देश के तीन राष्ट्रपतियों को अपनी ठाकुरजी सेवा के दौरान दर्शन एवं पूजन कर चुका है। सेवायत गौरव गोस्वामी के परिवार ने इससे पहले वर्ष 1987 में आर वेंकटरमन, नवंबर 2014 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और जून 2022 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ठाकुर बांकेबिहारी का पूजन कराया।






श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी मुर्मु

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने वाले नरेन्द्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, तो द्रौपदी मुर्मु जन्मस्थान जाने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले वर्ष 1982 से 1987 के बीच राष्ट्रपति रहते ज्ञानी जैल सिंह दो बार जन्मस्थान में दर्शन कर चुके हैं।



श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। योगमाया मंदिर, गर्भगृह और केशवदेव मंदिर में राष्ट्रपति वेदमंत्रों के बीच पुष्पार्चन करेंगी। वहीं भागवत भवन में राधाकृष्ण युगल सरकार की पादुका का पूजन पंचोपचार विधि से करेंगी। यहां वेद मंत्रों के बीच संकल्प भी संकल्प भी लेंगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com