राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गुरुवार को विधान सभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सपा सदस्य शिवपाल सिंह यादव के बीच बहस हुई। चर्चा के दौरान ऊर्जा मंत्री विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दे रहे थे, तभी सपा सदस्य ने कहा कि हम जापान से आगे हैं। जिस पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हां, हम जापान से आगे हैं। इस समय देश की अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़ आगे निकल गई है।
ऊर्जा मंत्री ने अभिभाषण का समर्थन करते हुए कहा कि 2017 से पूर्व राज्य में तापीय परियोजनाओं से बिजली उत्पादन 5800 मेगावाट थी जो अब बढ़कर 9000 मेगावाट हो गई है। 2017 से पूर्व प्रदेश में सिर्फ एक गांव को बिजली दी जाती थी।
चर्चा के दौरान सपा सदस्य स्वामी ओमवेश, राजेंद्र सिंह पटेल, गीता शास्त्री, सर्वेश सिंह, संदीप सिंह, रफीक अंसारी आदि ने अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा कहा। वहीं, रालोद सदस्य डॉ. अजय कुमार और प्रसन्न कुमार, अद (एस) के सदस्य जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा सदस्य पूनम शंखवार, भूपेश चौबे, महेश चंद्र गुप्ता और धीरेंद्र सिंह ने अभिभाषण का समर्थन किया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जरूरतों व मांगों से भी सदन को अवगत कराया।
यह भी पढ़ें- UP के इस जिले में बनेंगे वर्ल्ड क्लास स्कूल, नीदरलैंड की तर्ज पर होंगे संचालन, सरकार ने दी 57.55 करोड़ की मंजूरी |