search

पुरुलिया-आनंद विहार नई ट्रेन को मिली मंजूरी, अयोध्या और लखनऊ के रास्ते चलेगी गाड़ी

Chikheang Yesterday 20:26 views 777
  

पुरुलिया-आनंद विहार नई ट्रेन को मिली मंजूरी, अयोध्या और लखनऊ के रास्ते चलेगी गाड़ी



संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। रेलवे बोर्ड ने पुरुलिया से आनंद विहार (दिल्ली) तक नई ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह ट्रेन रांची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, नगर ऊंटारी, अयोध्या धाम और लखनऊ होते हुए चलेगी। पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए इसे ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात बताया जा रहा है।

यह जानकारी पलामू सांसद बीडी राम के निजी सचिव अलख दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि सांसद के लगातार प्रयास और दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि पलामू एवं गढ़वा जिलों की जनता को यह नई रेल सेवा मिलने जा रही है।

उन्होंने बताया गया कि इस ट्रेन के परिचालन से दोनों जिलों के लाखों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में दर्शन के लिए अब सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं, गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआई) जाने वाले मरीजों व उनके परिजनों को लंबी दूरी की जटिल यात्रा और ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी।

सांसद ने बताया कि इस नई ट्रेन के परिचालन को लेकर लोकसभा में नियम 377 एवं शून्यकाल के दौरान प्रभावी ढंग से मामला उठाया गया था। इसके अलावा, रेल मंत्रालय के समक्ष लिखित और मौखिक रूप से मांग रखी गई थी। मंडल और जोनल स्तर की बैठकों में भी लगातार इस मुद्दे को उठाया जाता रहा। साथ ही सांसद ने व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की जनभावनाओं से अवगत कराया था।

उन्होंने कहा कि यह ट्रेन धार्मिक और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ क्षेत्रीय व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी नई गति प्रदान करेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160678