झमाझम बरसात के बाद मौसम में घुली गुलाबी ठंड
जागरण संवाददाता, मेरठ। लगातार दूसरे दिन बरसात की झड़ी लगने से तापमान में खासी गिरावट आ गई। ठंडी हवाओं ने लोगों में सिहरन पैदा कर दी। अक्टूबर के पूरे माह में जितनी बरसात होती है उससे कहीं ज्यादा हो चुकी है। मंगलवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों में 15.5 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शाम को एक घंटे की झमाझम बरसात से मौसम पूरी तरह बदल गया। घरों में एसी, पंखे और कूलर बंद हो गए। रात में लोगों ने हल्की ठंड में पहने जाने वाले कपड़ों की जरूरत महसूस हुई। मौसम विज्ञानियों ने आने दिनों वालों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
मानसून के साथ अब गर्मी की विदायी अब हो चुकी है और दीपावली के त्योहार पर गुलाबी ठंडक का असर बना रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा।
मंगलवार की शाम हो अचानक तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। तापमान गिर गया। मानसून के विदा होने के बाद अक्टूबर में मामूली बरसात होती है। माह में सामान्य रूप से 17 मिलीमीटर बरसात का आंकड़ा है। वहीं अब तक 30 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है।
कृषि विज्ञानियों ने इस बरसात को धान की फसल के लिए नुकसानदेह बताया है। बरसात के बाद तापमान में खासी गिरावट हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि बुधवार को मौसम साफ रहेगा। |
|