search
 Forgot password?
 Register now
search

Diwali 2025 Date: 20 या 21... किस दिन है दीपावली? भैया दूज और छठ की सही डेट भी नोट कर लें

LHC0088 2025-10-8 22:36:41 views 1133
  देवताओं का प्रिय कार्तिक मास 8 से होगा आरंभ, 29 दिन में 18 पर्व-त्योहार





गिरधारी अग्रवाल, बक्सर। कार्तिक को भगवान श्रीहरि विष्णु का प्रिय महीना बताया गया है, जो आठ अक्टूबर से आरंभ होकर पांच नवंबर की पूर्णिमा तक है। इसके 29 दिनों में छोटे-बड़े 18 पर्व-त्योहार हैं। धनतेरस, दीपावली, महापर्व छठ जैसे सभी प्रमुख व्रत-त्योहार कार्तिक में ही हैं। एक नवंबर को देव उठनी एकादशी (तुलसी विवाह) है। इसके बाद से सभी मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाजार को भी कार्तिक में होने वाली धन वर्षा का बेसब्री से इंतजार है। 10 को (शुक्रवार) को करवा चौथ है, दीपोत्सव त्योहार में 18 को धनतरेस, 19 को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। अगले दिन 20 को दीपावली (लक्ष्मी-कुबेर पूजा) है। 21 को स्नान-दान की अमावस्या और 22 को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा तथा भैया दूज एवं दवात पूजा 23 को है। यानी 17 से 30 के मध्य मात्र 24 तारीख को छोड़कर सिलसिलेवार त्योहार ही त्योहार है।



चार दिवसीय लोक उपासना का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ 25 से प्रारंभ होगा। जिसमें उगते सूर्य को अर्घ्य 28 नवंबर को दिया जाएगा, इसके अगले दिन गोपाष्टमी व्रत और 30 को आंवला नवमी है।
मानसून के सुस्त बाजार को त्योहार से उम्मीद:

बक्सर चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद का कहना है कि मानसून में बाजार सुस्त पड़ जाता है। लेकिन कार्तिक में कई प्रमुख त्योहार होने से बाजार की रौनक बढ़ेगी। इसी में देवउठनी एकादशी के बाद से मांगलिक कार्य भी आरंभ हो जाते हैं।



हालांकि, राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता में बड़ी रकम को लाने व ले जाने में होने वाली कठिनाई को लेकर व्यवसाई सशंकित भी हैं, परंतु धनतेरस को लेकर दो पहिया वाहनों की अग्रिम बुकिंग शुरू है। दीपावली, छठ को लेकर इलेक्ट्रानिक बाजार और रेडिमेट गारमेंट्स के विक्रेताओं को भी काफी आस है।
कार्तिक के व्रत-त्योहार



    तारीख दिन त्योहार/व्रत
   
   
   10 अक्टूबर
   शुक्रवार
   करवा चौथ व गणेश चतुर्थी व्रत
   
   
   13 अक्टूबर
   सोमवार
   अहोई अष्टमी
   
   
   17 अक्टूबर
   शुक्रवार
   रम्भा एकादशी
   
   
   18 अक्टूबर
   शनिवार
   धनतेरस
   
   
   19 अक्टूबर
   रविवार
   छोटी दीपावली, नरक चतुर्दशी
   
   
   20 अक्टूबर
   सोमवार
   लक्ष्मी-कुबेर पूजा, दीपावली
   
   
   21 अक्टूबर
   मंगलवार
   भौमवती अमावस्या
   
   
   22 अक्टूबर
   बुधवार
   अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
   
   
   23 अक्टूबर
   गुरुवार
   भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा
   
   
   25 अक्टूबर
   शनिवार
   वरद चतुर्थी व श्री सूर्य षष्ठी व्रत आरंभ
   
   
   26 अक्टूबर
   रविवार
   श्री सूर्य षष्ठी व्रत का खरना
   
   
   27 अक्टूबर
   सोमवार
   छठ पूजा का पहला अर्घ्य (सायं)
   
   
   28 अक्टूबर
   मंगलवार
   छठ पूजा का दूसरा अर्घ्य (प्रातः)
   
   
   29 अक्टूबर
   बुधवार
   गोपाष्टमी पूजा
   
   
   30 अक्टूबर
   गुरुवार
   अक्षय (आंवला) नवमी
   
   
   01 नवंबर
   शनिवार
   देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह
   
   
   03 नवंबर
   सोमवार
   बैकुंठ चतुर्दशी व्रत
   
   
   05 नवंबर
   बुधवार
   कार्तिक पूर्णिमा स्नान, गुरुनानक जयंती, देव दीपावली
   

यह भी पढ़ें- करवा चौथ 2025: शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय से लेकर पूजन सामग्री तक... एक क्लिक में सबकुछ जानिए
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com