search

उन्नाव के चार प्रमुख मंदिरों के मार्ग होंगे चौड़े, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

deltin33 3 hour(s) ago views 230
  

तस्वीर- फाइल।



जागरण संवाददाता, उन्नाव। धर्मार्थ योजना के तहत जनपद के प्रमुख चार धार्मिक स्थलों के मार्ग चौड़े कराए जाएंगे। चौड़ीकरण वाले मार्ग के धार्मिक स्थलों में कंजेश्वर महादेव मंदिर, जानकी कुंड परियर, बालेश्वरी देवी मंदिर पड़री व भंवरेश्वर मंदिर पुरवा शामिल है।

लोक निर्माण विभाग इन मार्गों के निर्माण में 10 करोड़ रुपये खर्च करेगा। धार्मिक स्थलों के मार्ग चौड़े हो जाने से यहां प्रतिदिन आने वाले हजारों श्रद्धालुओंं को आवागमन में सुविधा होगी। इसके अलावा इन धार्मिक स्थानों पर लगने वाले मेलों का आयोजन व्यवस्थित रूप से हो सकेगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड से यह मार्ग चौड़े करवाए जाएंगे।

मार्ग चौड़ीकरण के दायरे में आए उक्त धार्मिक स्थल जनपद के अलावा अन्य क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र हैं। यह वह धार्मिक स्थल हैं जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या हजारों की संख्या में भक्त व श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है।

वहीं वर्ष में यहां पारंपरिक मेले के अलावा अन्य विभिन्न आयोजन भी होते हैं। इन आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में आमजनमानस के अलावा वाहनों व मेले आदि की व्यवस्था छोटी सड़कों के कारण कहीं न कहीं बाधित होती हैं।

इन मंदिरों के मार्ग अधिकांश पौने तीन मीटर ही चौड़े हैं। जिन्हें विभाग सात मीट तक चौड़ा करेगा। इन मंदिरों में परिहर का जानकीकुंड मंदिर त्रेतायुगीन माना जाता है। जहां लव-कुश, मां सीता व वाल्मीकि आश्रम होने का साक्ष्य मिलता है।

इसी प्रकार पड़री का बालेश्वरी मंदिर भी सैकड़ों वर्ष की गाथा समेटे है। जहां वार्षिक पारंपरिक मेले के अलावा अन्य धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अधिशाषी अभियंता हरदयाल अहरिवार ने बताया कि मार्ग बनवाए जाने के लिए बजट मिल चुका है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही संबंधित मार्ग बनवाए जाएंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470468