search

टैंकर लगे ट्रैक्टर ने बाइक से जा रहे चाचा-भतीजा को मारी टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरे भतीजे की पहिए के नीचे कुचलकर मौत

deltin33 1 hour(s) ago views 332
  



संवाद सूत्र, इटौंजा। महिंगवा थाना के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह बाइक से चाचा को लेकर भतीजा प्राइवेट नौकरी करने जा रहा था। तभी दरियापुर चौराहा के पास बीकेटी कुम्हरावा मार्ग पर सामने से आ रहे टैंकर लगे ट्रैक्टर ने उनको जोरदार टक्कर मार दी । जिससे दोनों उछलकर सड़क पर गिर गए। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर भतीजे की मौत हो गई। चाचा घायल हो गए । जिनको इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेज दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मुसपिपरी निवासी संजय उर्फ संजू 35 वर्ष बाइक से चाचा सुरेश चंद्र 65 वर्ष को लेकर छठा मील बीकेटी प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करने जा रहा था। उसके चाचा ने इदौरा बाग में निजी प्रतिष्ठान में चतुर्थ श्रेणी में कार्य करते हैं। दोनों साथ निकले थे। उसी समय दुर्घटना घट गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर में लगा टैंकर पलट गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, टैंकर लगा ट्रैक्टर एक कुम्हरावा बी के टी के मार्ग पर स्थापित ग्लूकोज फैक्ट्री में गंदगी ढोने का काम करता है। इसी कार्य से जा रहा था तभी दुर्घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- कानपुर गंगा ब्रिज पर जाम में फंसे अखिलेश यादव, X पर पोस्ट कर BJP के दावों पर उठाए सवाल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470414