LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 542
दो हीरोइनों के किस से मचा बवाल। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2004 में एक फिल्म रिलीज हुई जो अब तक की मोस्ट कंट्रोवर्शियल फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म की रिलीज के वक्त खूब बवाल मचा। इसकी वजह दो हीरोइनों का किसिंग सीन (Bollywood Kissing Scene) था।
यूं तो पर्दे पर पहले भी हीरोइनों के किसिंग सीन (Heroines Kissing Scene) हुए लेकिन 22 साल पहले आई फिल्म को लेकर ज्यादा हंगामा हुआ। आलम यह था कि फिल्म के बैन की भी मांग उठने लगी। हालांकि, फिर भी फिल्म रिलीज हुई लेकिन इसे दर्शक नहीं मिल पाए।
फिल्म की हुई थी खूब आलोचना
इस फिल्म को खराब रेटिंग मिली और कहानी भी खास पसंद नहीं की गई। पूरी फिल्म में सिर्फ दो हीरोइनों के बीच के रोमांस पर फोकस किया गया था जिसकी वजह से क्रिटिक्स ने फिल्म की खूब आलोचना की थी। भले ही इस फिल्म के बाद हीरोइनों को फिल्में मिलीं, लेकिन उन्हें खास सफलता हासिल नहीं हुई।
लेस्बियन की दिखाई गई स्टोरी
यह फिल्म है 2004 में रिलीज हुई \“गर्लफ्रेंड\“ (Girlfriend 2004)। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी जिसका निर्देशन करण राजदान ने किया था। फिल्म की कहानी दो बेस्ट फ्रेंड्स तान्या (ईशा कोप्पिकर) और सपना (अमृता अरोड़ा) की है जो दोस्त से बढ़कर हैं और उनके बीच फिजिकल रिलेशन भी है।
तान्या, सपना के लिए काफी पजेसिव है और उसके दिल में गहरी फीलिंग्स है जिससे सपना अनजान है। तभी सपना की जिंदगी में राहुल की एंट्री होती है और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। तभी राहुल को पता चलता है कि तान्या लेस्बियन है और जब यह बात सपना को पता चलती है तो वह उससे नफरत करने लगती है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में गायब हुईं लड़कियां या फिर था Mardaani 3 का प्रमोशन? फिल्म को लेकर छिड़े विवाद पर मेकर्स का बयान
जलाए गए थे फिल्म के पोस्टर्स
लेस्बियन रिलेशनशिप पर आधारित \“गर्लफ्रेंड\“ को लेकर काफी बवाल मचा। कई पॉलिटिकल पार्टियों ने फिल्म का विरोध किया था और कई जगहों पर फिल्म के पोस्टर भी जलाए गए थे। इसके बैन की भी मांग उठी थी। हालांकि, इसे थिएटर्स में लाया गया और क्रिटिकली और कमर्शियली यह फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी।
अमृता ने बनाई फिल्मों से दूरी
इस फिल्म के चलते ईशा कोप्पिकर और अमृता अरोड़ा को भी आलोचना झेलनी पड़ी थी। हालांकि, बाद में डॉन और एक विवाह ऐसा भी में ईशा की भूमिका को सराहा गया। वहीं अमृता अरोड़ा को कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
यह भी पढ़ें- Ghooskhor Pandat Row: बैन होगी Manoj Bajpayee की फिल्म? क्राइम-ड्रामा पर FWICE ने लगाए आरोप |
|