search

CBSE बोर्ड परीक्षा में बड़े बदलाव: 12वीं का मूल्यांकन अब डिजिटल, 10वीं के छात्रों को मिलेंगे 2 मौके

LHC0088 1 hour(s) ago views 690
  

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बड़े बदलाव: 12वीं का मूल्यांकन अब डिजिटल, 10वीं के छात्र को मिलेगा दूसरा मौका



जागरण संवाददाता, पटना। सीबीएसई की 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा को लेकर सीबीएसई की ओर से शुक्रवार को लाइव वेबकास्ट आयोजित किया। कार्यक्रम में स्कूलों, शिक्षकों और परीक्षा अधिकारियों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और नए बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान तीन प्रमुख परिवर्तनों के विषय में बताया गया। अब कक्षा 10वीं के छात्रों को दूसरे बोर्ड की परीक्षा का मौका दिया जाएगा, जिससे वे अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकें। 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब डिजिटल ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से होगा। 10वीं के विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्रों को विषयवार भागों में बांटा गया है।

10वीं के छात्रों के लिए विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्रों की संरचना में परिवर्तन किया गया है। विज्ञान में अब फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के अलग-अलग वर्ग होंगे।

सामाजिक विज्ञान में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र को अलग भागों में बांटा गया है। छात्रों को हर विषय वर्ग अको लग-अलग हल करना होगा और संबंधित विषय के शिक्षक ही कापी जांचेंगे।
12वीं में शामिल होंगे 18.6 लाख छात्र

इस साल बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 31 हजार से ज्यादा स्कूलों और 26 देशों में फैले केंद्रों से करीब 46 लाख छात्र शामिल होंगे। दुनिया भर में आठ हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केवल 12वीं में ही 18.6 लाख छात्र शामिल होंगे और 10 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

12वीं के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग के तहत उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके डिजिटल तरीके से जांचा जाएगा। प्रशिक्षित शिक्षक कंप्यूटर के माध्यम से मूल्यांकन करेंगे, जिससे जोड़-घटाव या पोस्टिंग जैसी मानवीय गलतियों की संभावना कम हो जाएगी।

डिजिटल मूल्यांकन से स्वचालित सिस्टम से अंक जोड़ने और अपलोड करने में होने वाली गलतियां खत्म होंगी। शिक्षक अपने ही स्कूल से कापियां जांच सकेंगे, जिससे यात्रा कम होगी और मूल्यांकन प्रक्रिया तेज होगी। मूल्यांकन का समय 12 दिनों से घटकर करीब नौ दिन रह सकता है, जिससे परिणाम जल्द घोषित करना संभव होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159259