search

IPL 2026: Riyan Parag बने राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान, संजू सैमसन की जगह ली

deltin33 1 hour(s) ago views 557
  

रियान पराग को सौंपी गई अहम जिम्‍मेदारी।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के बीच आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने रियान पराग को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। वह संजू सैमसन की जगह लेंगे। संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्‍सा हैं। रियान पराग ने 2019 में आईपीएल डेब्‍यू किया था। वह 7 सीजन से राजस्‍थान रॉयल्‍स का हिस्‍सा हैं।

रियान पराग के पास कप्‍तानी का थोड़ा बहुत अनुभव है। पिछले सीजन संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद रियान ने राजस्‍थान की कमान संभाली थी। 18वें सीजन में उन्‍होंने 8 मुकाबलों में राजस्‍थान की कप्‍तानी की थी। इस दौरान टीम को 2 मैच में ही जीत मिली थी। वहीं 6 में रॉयल्‍स को हार का मुंह देखना पड़ा था।

पराग ने 84 आईपीएल मैचों में 141.84 के स्ट्राइक रेट से 1,566 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 7 अर्धशतक निकले हैं। उनका शानदार प्रदर्शन 2024 में देखने को मिला जब उन्होंने 149.21 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाकर खुद को साबित किया। हालांकि पिछले सीजन में उनका स्ट्राइक रेट बढ़कर 166.52 हो गया। आईपीएल 2025 में रियान ने 14 मैच खेले थे और 393 रन बनाए थे। इस दौरान उन्‍होंने 1 अर्धशतक लगाया था।

पराग ने कहा, “राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में पहले दिन से ही मेरा घर रहा है। इस फ्रेंचाइजी ने मेरा साथ दिया है, मुझे विकसित किया है और हर सीजन में मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। अब इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए बेहद खास है। यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। मैं अपने कोचों और नेतृत्व समूह के साथ मिलकर निडर और समझदारी से क्रिकेट खेलने और अपने फैंस को गौरवान्वित करने के लिए उत्साहित हूं।“

राजस्‍थान रॉयल्‍स के हेड कोच कुमार संगकारा ने भी पराग को एक प्रभावशाली खिलाड़ी बताया और उनकी तारीफ की। कुमार संगकारा ने कहा, “रियान एक प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में उभर कर हमारी टीम में एक मजबूत स्तंभ बन गए हैं। उन्होंने दबाव में भी संयम दिखाया है। उनकी क्रिकेट की समझ बहुत तेज है और वे हमारी खेल शैली को बखूबी समझते हैं।“
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470486